एक तरफ ऐश्वर्या, दूसरी ओर दीपिका, दोनों ने ऐसा क्या कह दिया कि बीच में बैठीं श्रीदेवी की नहीं रुकी हंसी
Updated on
04-11-2023 03:58 PM
बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी को गुजरे पांच साल हो गए हैं, लेकिन आज भी यकीन नहीं होता कि वह हमारे बीच में नहीं हैं। बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गई हैं। अगर आज वह होती तो जान्हवी कपूर के फलते फूलते करियर को देख काफी खुश होतीं। इस बीच श्रीदेवी की ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ वाली कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तैरने लगी हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और श्रीदेवी को साथ में एक फ्रेम में यूं साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। तस्वीर में एक ओर ऐश्वर्या तो दूसरी ओर दीपिका बैठी हैं।
क्यों हंसी श्रीदेवी
बीच में श्रीदेवी बैठी हैं। जो कैसी बात पर हंसती खिलखिलाती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या और दीपिका ने यकीन ऐसा कुछ कहा होगा जिसे सुन हवा-हवाई की हंसी नहीं रुकी। ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। इसमें तीन ऐसी सुपरस्टार हीरोइनें हैं जिन्होंने अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया था।
कैसा था ऐश्वर्या और श्रीदेवी का रिश्ता
मालूम हो, ऐश्वर्या और श्रीदेवी अच्छा बॉन्ड रखती थी। दोनों ही साउथ से आती हैं। दोनों की दोस्ती काफी कॉमन रही है। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या को करियर का पहला बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड भी उन्हे श्रीदेवी के हाथों से मिला था। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड ऐश ने जीता था।
कब हुई थी श्रीदेवी की मौत
इतना ही नहीं, श्रीदेवी के आखिरी बर्थडे में भी ऐश्वर्या पहुंची थी। तब रेखा, मनीष मल्होत्रा से लेकर चांदनी की फैमिली ने उनका बर्थडे मनाया था। बता दें, श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से मौत हुई थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…