ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का फैमिली वेडिंग से नया वीडियो, यूजर्स को खटका दोनों का रवैया, कहा- देख तक नहीं रहे
Updated on
31-03-2025 02:12 PM
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को हाल ही में पुणे में देखा गया। दोनों एक फैमिली वेडिंग फंक्शन अटेंड करने वहां साथ में पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं। इस वेडिंग सेरेमनी से उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले जो फोटोज आईं, उनमें ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे के नजदीक खड़े हैं। कैमरे में देखकर स्माइल भी कर रहे हैं। लेकिन जो नया वीडियो सामने आया है, उसे देखकर फैंस अलग ही दावे कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन परिवार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने गुलाबी रंग की हुडी पहनी है। ऐश्वर्या ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं। आराध्या व्हाइट टॉप-जींस में हैं और अपने चचेरे भाइयों के साथ फर्श पर बैठी हुई हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'वो वहां ऐसे खड़े रहे, जैसे कि वो ऐसा नहीं चाहते थे, वे सिर्फ कैमरे के लिए पोज दे रहे थे।' दूसरे ने लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि पति और पत्नी आपस में बात कर रहे हैं।' एक और ने कॉमेंट किया, 'एक दूसरे को देखा तक नहीं।' अन्य ने लिखा, 'नो केमिस्ट्री फेक स्माइल।'
ऐश्वर्या की कजिन के भाई की शादी
एक यूजर ने रेडिट पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं श्लोका शेट्टी को फॉलो करता हूं, जो ऐश्वर्या की ममेरी बहन हैं। श्लोका के भाई की हाल ही में शादी हुई है और अभिषेक, ऐश और आराध्या कई तस्वीरों में एक आम परिवार की तरह नजर आए।'
ऐश्वर्या संग मेहमान ने ली सेल्फी
शादी की एक और तस्वीर में ऐश्वर्या एक मेहमान के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। रानी पिंक रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने मांग टीका लगाया है और बाल खुले रखे हैं।
पिछले साल तलाक की थी अफवाह
पिछले साल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली थी। अनंत अंबानी की शादी में मीडिया के सामने अलग-अलग पोज देने के बाद अटकलें और बढ़ गईं। हालांकि, बाद में वे अंदर एक साथ नजर आए। इस कपल को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में आराध्या के लिए चीयर करते हुए भी साथ देखा गया था।
स्क्रीन से दूर हैं ऐश्वर्या
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अभिषेक हाल ही में रेमो डिसूजा की फिल्म 'बी हैप्पी' में नजर आए थे। हालांकि ऐश्वर्या कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें पिछली बार 2023 में आई फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: II' में देखा गया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…