Select Date:

ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाहों पर विराम अभिषेक की टीम को सपोर्ट करने पहुंची ऐश्वर्या राय

Updated on 08-01-2024 02:25 PM

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले कई दिनों से तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम को चीयर करते देखा गया है। ऐश्वर्या का वीडियो सामने आते ही उनके तलाक की खबरों पर विराम लग चुका है।

हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा प्रो कबड्डी लीग का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और अमिताभ मिलकर कबड्डी टीम जयपुर पिंक पेंथर को सपोर्ट करते दिखे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम को सपोर्ट करते हुए पूरा बच्चन परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। वहीं टीम के जीतने पर पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

बताते चलें कि अभिषेक बच्चन कबड्डी टीम जयपुर पिंक पेंथर के मालिक हैं। प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में जयपुर पिंक पेंथर का मुकाबला 7 जनवरी को यू मुंबा से हुआ था। जयपुर की टीम ने मुंबई टीम को 41-31 से हराकर जीत हासिल की है।

प्रो कबड्डी लीग का मैच देखने पूरा बच्चन परिवार एक ही तरह की जर्सी पहनकर पहुंचा था। आराध्या आगे की तरफ बैठी थीं, जबकि ऐश्वर्या, अमिताभ बच्चन के साथ बैठी थीं। अभिषेक बच्चन ने भी अपनी टीम जयपुर पिंक पेंथर का मैच अपने परिवार के साथ बैठकर देखा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.