ऐश्वर्या शर्मा होली के स्पेशल शो की शूटिंग के वक्त हुईं बेहोश, इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया कैसी हे तबीयत
Updated on
18-03-2024 01:09 PM
'गुम है किसी के प्यार में' की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को 'बिग बॉस 17' और 'डांस दीवाने' के सेट पर ठुमके लगाते देखा गया था। अब एक बार फिर वह कलर्स चैनल की स्पेशल होली पार्टी में नजर आएंगी। लेकिन इसी की शूटिंग के दौरान वह बेहोश होकर स्टेज पर गिर गईं। इसके बाद उन्हें मेडिकल हेल्प मुहैया कराई गई। आइए जानते हैं कि अब कैसी हैं एक्ट्रेस।
दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में पत्रलेखा का रोल किया था, जो कि नेगेटिव किरदार था। इसके बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया और फिर 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बन गईं। वहां फाइनलिस्ट बनने के बाद वह पहुंची 'बिग बॉस 17' के घर में। कुछ दिन रहने के बाद उन्हें ईशा मालवीया ने एविक्ट कर दिया। एक्ट्रेस को इसके बाद 'डांस दीवाने' के सेट पर स्पेशल गेस्ट के तौर भी देखा गया। अब वह कलर्स चैनल के ही होली स्पेशल शो में नजर आएंगी।
शूटिंग के वक्त बेहोश हुई ऐश्वर्या शर्मा
बताया जा रहा है कि उसी शो की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस लो ब्ल्डप्रेशर की वजह से स्टेज पर गिर गईं। मंच पर बेहोश होने के बाद एक्ट्रेस को फौरन उनकी वैनिटी वैन में ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें चेक किया और कुछ घंटों के आराम के बाद उन्हें बेहतर महसूस हुआ और दोबारा से उन्होंने शूटिंग शुरू की। घटना 16 मार्च को हुई थी, जब वह 'सुहागन' सेट पर होली के कार्यक्रम की शूटिंग कर रही थीं।
ऐश्वर्या शर्मा ने बताई कैसी है तबीयत
जब लोगों को इसके बारे में जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए। उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट के लिए जानने की कोशिश की। जिसके बाद खुद ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और बताया, 'सभी को नमस्ते, मेरी परफॉर्मेंस के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसके लिए चिंता जाहिर करने और सपोर्ट करने के लिए सबसे पहले मैं सभी को थैंक यू कहना चाहूंगी। आप सभी को बचाना चाहती हूं कि मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं। आपका सपोर्ट और प्यार ही मुझे आगे बढ़ाने में मदद करता है। आशा है कि आपको मरी परफॉर्मेस पसंद आएगी। इसे मिस न करें।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…