पानी के अंदर जलपरी जैसे गोते लगाती दिखीं ऐश्वर्या शर्मा, पति नील भट्ट संग वायरल हुआ ये वीडियो
Updated on
15-07-2023 03:08 PM
'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में पत्रलेखा के रोल से पॉपुलर हुईं ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 15 जुलाई से उनका रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' भी शुरू होने जा रहा है। मगर वो इन सबसे दूर पति नील भट्ट के साथ पानी में गोते लगा रही हैं। वह बैंकॉक की सैर पर निकली हुई हैं। वहां से आए दिन कपल अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करता रहता है। जो लेटेस्ट रील्स अपलोड की है, उसमें वह दोनों ही पानी में इठलाते-बलखाते दिखाई दे रहे हैं।
ऐश्वर्या शर्मा ने दो साल GHKKPM करने के बाद इस शो को छोड़ दिया और नए सफर पर निकल गईं। उन्हें इस शो के बाद खतरों के खिलाड़ी 13' ऑफर हुआ और उन्होंने झट से हां कह दी। खबर तो है कि वह शो की फाइनलिस्ट हैं। हालांकि अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। दो महीने बाद वहां से शूटिंग करके लौटीं एक्ट्रेस अब अपने पति के साथ हनीमून मना रही हैं। जी, क्योंकि जब उनकी शादी हुई, तब वह शो की शूटिंग ही कर रहे थे। इसके बाद वह केप टाउन चली गईं और अब दोनों साथ में वक्त गुजारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अंडटवॉटर ऐश्वर्या शर्मा की मस्ती
ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो ब्लैक मोनोकिनी पहने स्वीमिंग पूल के अंदर डुबकी लगाती दिख रही हैं। अंडर वॉटर जाते ही वह जलपरी की तरह लहराती-बलखाती नजर आ रही हैं। कभी वो वहां डांस करती हैं तो कभी योगा करने लग जाती हैं। इन सब में उनके पति नील भट्ट भी साथ देते दिख रहे हैं। दोनों का पानी के अंदर का रोमांस फैन्स को खासा पसंद आ रही है। वीडियो देखकर आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे।
पति नील भट्ट ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस ने इस रील को शेयर करते हुए लिखा, 'डर से मस्ती तक का सफर।' इस पोस्ट पर पति नील भट्ट ने रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, 'तुम अपने सफर में इसे काफी ऊबर चुकी हो। इस दौरान काफई मजा आया।' इस पर पत्नी ऐश्वर्या ने लिखा, 'नील भट्ट लव यू।' वहीं, KKK 13 की कंटेस्टेंट नायरा बनर्जी ने लिखा, 'बदमाश। अंडरवॉटर कर रही है।' इस पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई किया, 'बोला था ना सीखूंगी KKK के बाद। अपने सब डर से काबू पाने के लिए अब ये कर रही हूं।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…