Select Date:

अजय देवगन और माधवन की 'शैतान' पड़ी सब पर भारी, यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' ने की 100 करोड़ की कमाई

Updated on 22-03-2024 01:31 PM
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान'अपने दूसरे हफ्ते के अंतिम पड़ाव पर है। विकास बहल निर्देशित ये फिल्म जादू-टोने की कहानी पर बेस्ड है जिसमें माधवन पहली बार नेगेटिव रोल में दर्शकों के दिलों में दहशत पैदा करते दिख रहे हैं। हालांकि, निर्देशक थिएटर में अपनी इस फिल्म से दर्शकों को बांध पाने में कमजोर साबित हुए हैं, लेकिन माधवन और अजय देवगन का चेहरा लोगों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है। इस फिल्म ने 14वें दिन भी बाकी फिल्मों की तुलना मे ठीक-ठाक कमाई कर ली है और उम्मीद है कि वीकेंड पर भी इसे दोबारा बढ़िया फायदा मिलने वाला है। वहीं यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' भी 28 दिनों में शानदार कमाई कर चुकी है। हालांकि, अब कमाई की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है।

इसी महीने 8 मार्च को रिलीज हुई विकास बहल की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में दर्शकों को निराश जरूर कर रही लेकिन इसके उलट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया था और यही वजह है कि फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।

'शैतान' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 114.30 करोड़ की कमाई

'शैतान' ने अब तक हर दिन 2 करोड़ से ऊपर का ही कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक,'शैतान' ने गुरुवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने 14 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 114.30 करोड़ की कमाई कर डाली है।

'आर्टिकल 370' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने करीब 135 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। 13 दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन 132.00 करोड़ के करीब रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.