'दृश्यम 3' और 'शैतान 2' पर अजय देवगन ने लगाई मुहर, 'सिंघम अगेन' के बाद 6 फिल्मों के सीक्वल में मचाएंगे 'धमाल'
Updated on
09-11-2024 02:48 PM
अजय देवगन इस वक्त 'सिंघम अगेन' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। मगर बैक-टू-बैक दूसरी फिल्मों का भी ऐलान कर रहे हैं। उनकी फेमस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' और सुपरनैच्युलर मूवी 'शैतान' पर्दे पर धमाल मचा चुकी है। अब वह इसके आगे की कहानी दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कंफर्म किया है कि वह 'दृश्यम 3' और 'शैतान 2' पर काम कर रहे हैं। जिसे जानकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल, 'पिकविला' से खात बातचीत में इन दोनों फ्रैंचाइजी के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने कहा, 'इस समय शैतान 2 लिखी जा रही है। एक टीम दृश्यम की अगली फिल्म पर भी काम कर रही है।' इस दौरान अजय देवगन ने यह भी पुष्टि की कि 'दे दे प्यार दे', 'सन ऑफ सरदार', 'धमाल' और 'गोलमाल' के सीक्वल पर भी काम चल रहा है।
अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' की कमाई पर क्या कहा?
अजय देवगन ने कहा, 'यह सीक्वल का समय है। और ऐसा इसलिए है क्योंकि दर्शक जानने के लिए बेताब हैं कि उन्हें अब अगले पार्ट में क्या मिलने वाला है। किरदारों को वह इतना पसंद करते हैं कि उन पर उनका भरोसा कायम हो जाता हैं और दर्शकों को यकीन हो जाता है कि उन्हें बड़े पर्दे पर क्या मिलेगा।' एक्टर ने 'सिंघम अगेन' के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बारे में कहा कि जनका का प्यार है और उनके इसी प्यार से कलाकार जिंदा रहते हैं।
अक्षय कुमार-अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म
इसी इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ एक कॉमेडी फिल्म बनाने के बारे में सोचने पर भी कहा है। एक्टर ने भी हामी भरी और कहा कि ये अच्छा आइडिया है। वैसे दोनों ने 90 के दशक में काम किया है। लेकिन फिर से पर्दे पर उनकी जुगलबंदी देखना दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…