सुपरनैचुल थ्रिलर मूवी लेकर आ रहे हैं अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका के साथ करेंगे 'जादू-टोना'!
Updated on
19-01-2024 02:11 PM
पिछली बार 'भोला' फिल्म में नजर आए अजय देवगन के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट हैं। इनमें 'सिंघम अगेन' से 'रेड 2' तक शामिल है। अब उनकी अपकमिंग मूवी 'शैतान' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज दिया गया है, जोकि खौफ पैदा करने वाला है। इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी काले जादू के इर्द-गिर्द होगी। अजय के साथ आर माधवन और ज्योतिका भी होंगे।
Ajay Devgn ने 'शैतान मूवी' का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म 8 मार्च 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस पोस्ट में उन्होंने आर माधवन, ज्योतिका, जानकी बोड़ीवाला सहित अन्य को टैग किया है।
जादू-टोने के इर्द-गिर्द होगी कहानी!
पोस्टर की बात करें तो इसमें वूडू डॉल बनी हुई हैं, जो जादू-टोने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरोमा स्टूडियो मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। डायरेक्टर विकास बहल हैं।
अजय देवगन की अपमिंग मूवीज
इस साल अजय की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें 'सिंघम अगेन' है, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे सितारे होंगे। उनके पास 'औरो में कहां दम था' और 'रेड 2' भी है। 'रेड 2' में इस बार इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…