9वें दिन दहाड़ी अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' पर 'भूल भुलैया 3' से खाई मात, की इतनी कमाई
Updated on
10-11-2024 05:28 PM
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली पर जबरदस्त धमाके के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म ने 43.5 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी और 'भूल भुलैया 3' को भी पछाड़ दिया था। पर पहले हफ्ते में ही इसकी हालत खराब होने लगी। 8वें दिन 'सिंघम अगेन' ने सिर्फ 8 करोड़ रुपये कमाए थे, जो निराशाजनक था। हालांकि, 9वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी, लेकिन मुनाफे से यह अभी काफी दूर है। वहीं 'भूल भुलैया 3' अपना बजट वसूल कर चुकी है, और मुनाफा बटोर रही है।
Singham Again रोहित शेट्टी की 'सिंघम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस बार इसमें जहां करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ जैसे कई स्टार्स हैं, तो सलमान खान का कैमियो भी है। पर इतनी तगड़ी कास्ट के बावजूद फिल्म का जो हाल है, वह हैरान करने वाला है। उम्मीद थी कि 'सिंघम अगेन' ओपनिंग डे जैसा कमाल ही जारी रखेगी, पर ऐसा होता नजर नहीं आया। जानिए 'सिंघम अगेन' का अब तक का कुल कलेक्शन:
'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9
'सिंघम अगेन' ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले तीन दिन तक इसकी कमाई अच्छी रही, पर चौथे दिन से यह घटनी शुरू हो गई। फिल्म 43.5 करोड़ के आंकड़े से लुढ़कर 8वें दिन मात्र 8 करोड़ पर जा पहुंची। अब 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 'सिंघम अगेन' ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म की कुल कमाई 193.25 करोड़ हो चुकी है।
'सिंघम अगेन' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'सिंघम अगेन' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने 9 दिन में 291.90 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, ओवरसीज 60 करोड़ कमाए। जबकि देशभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 231.90 करोड़ है।
ज्यादा कमाई के बावजूद घाटे में 'सिंघम अगेन'
यहां गौर करने वाली बात यह है कि 'सिंघम अगेन' का 9 दिन का कुल कलेक्शन कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से ज्यादा है, पर इसके बावजूद यह घाटे में है। एक तो 'सिंघम अगेन' का बजट 400 करोड़ है, जो काफी तगड़ा है। फिल्म अभी इसकी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है। दूसरी ओर, इसने 9वें दिन 'भूल भुलैया 3' से भी कम कमाई की। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे हफ्ते के बाद इसकी कमाई बढ़ सकती है। पर इसे हिट होने के लिए कम से कम 430 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…