जगद्गुरु रामभद्राचार्य से अयोध्या में 'झापड़ खाने' गई हैं अक्षरा सिंह! आम्रपाली और निरहुआ ने भी लिया आशीर्वाद
Updated on
22-01-2024 05:38 PM
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भोजपुरी के तमाम सितारे अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं। इनमें से अक्षरा सिंह भी हैं, जिन्होंने अयोध्या में दार्शनिक और हिंदू धार्मिक नेता जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। अपनी मुलाकात के दौरान, अक्षरा को जगद्गुरु का सम्मानित आशीर्वाद मिला, जो रामानंद संप्रदाय के चार जगद्गुरु रामानंदाचार्यों में से एक का स्थान रखते हैं। अक्षरा के अलावा, निरहुआ और आम्रपाली दुबे को भी जगद्गुरु का आशीर्वाद लेते देखा गया।
Akshara Singh ने इससे पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य के चरणों में फेमस गाना 'जुग जुग जियस ललनवा' गाया, जो जनता के बीच गूंज उठा। फिर अक्षरा ने आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु के साथ इस खास मुलाकात का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'शब्द कहा से लाऊं इस क्षण को व्यक्त करने के लिए।'
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पास पहुंचीं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से बातें करती भी नजर आ रही हैं। वो उनसे पहले तो जाते-जाते कहती हैं कि 'हमको झापड़ चाहिए।' बार-बार वो जगद्गुरु रामभद्राचार्य से झापड़ मांग रही हैं।
अक्षरा सिंह की फिल्में
वर्कफ्रंट पर, अक्षरा सिंह की आने वाली लिस्ट में कई फिल्में हैं जैसे 'बाबुल कर दे बिदा आज तू प्यार से', 'डार्लिंग', 'अक्षरा' और विक्रांत सिंह के साथ 'जानू आई लव यू'। इसका डायरेक्शन अनुराग मिश्रा ने किया है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…