बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ हाथ मिला रहे हैं। साल 2021 में इन दोनों की फिल्म 'सूर्यवंशी' आई थी, जिसमें वह वीर सूर्यवंशी के रूप में दिखाई दिए थे। इसके पहले वह रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आए थे। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अजय देवगन तो पहले से ही थे। लेकिन उसमें रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी जुड़ गए। ऐसे में अब खबर है कि महामारी के बीच सुपरहिट हुई फिल्म देने के बाद डायरेक्टर फिर से एक धमाका करने जा रहे हैं।