अक्षय कुमार ने 4.5 करोड़ में बेचा अपना मुंबई वाला अपार्टमेंट, 3BHK और दो पार्किंग के साथ आलीशान है आशियाना
Updated on
24-01-2025 06:16 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय अपनी नई फिल्म 'स्काई फोर्स' की रिलीज के साथ बुलंदियों पर हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में अपडेट के बीच, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्टर ने अपना मुंबई अपार्टमेंट 4.25 करोड़ रुपये में बेच दिया है। स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के अनुसार, बोरीवली पूर्व मुंबई में उनका अपार्टमेंट 21 जनवरी, 2025 को रजिस्टर किया गया था। 25 एकड़ में बना अपार्टमेंट ओबेरॉय स्काई सिटी में स्थित है। यह 3बीएचके में बना डुप्लेक्स अपार्टमेंट है। दस्तावेज़ों के अनुसार, अपार्टमेंट 1,073 वर्ग फुट (99.71 वर्ग मीटर) के क्षेत्र में फैला है और इसमें दो पार्किंग स्लॉट हैं। लेनदेन में 25.5 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये रजिस्टरी के लिए गए हैं।
अक्षय कुमार ने बेचा अपार्टमेंट
अक्षय ने कथित तौर पर नवंबर 2017 में लगभग 2.38 करोड़ रुपये में प्रॉपर्टी खरीदी थी और इस बार की बिक्री में अपार्टमेंट की कीमत में 78% की बढ़ोतरी देखी गई। फिलहाल देखा जाए तो इसकी कीमत 39,522 प्रति वर्ग फुट है।
तीन साल पहले बेची थी प्रॉपर्टी
दिलचस्प बात यह है कि अक्षय अकेले बॉलीवुड स्टार नहीं हैं जिनके पास हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में अपार्टमेंट है। कई बड़े सेलेब्स में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के नाम भी शामिल हैं। इससे पहे अक्षय ने 2022 में कथित तौर पर अंधेरी वेस्ट, मुंबई में डब्बू मलिक को 6 करोड़ में एक प्रॉपर्टी बेची थी।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट पर, अक्षय फिलहाल अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' के बॉक्स ऑफिस नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जो आज 24 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। उनके पास 'भूत बांग्ला', 'हाउसफुल 5', 'जॉली एलएलबी 3' जैसी फिल्में भी हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…