अक्षय कुमार ने 3 महीने में बेचा मुंबई में अपना दूसरा लग्जरी अपार्टमेंट, करोड़ों की डील, 7 साल में हुआ 183% मुनाफा
Updated on
10-03-2025 03:31 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जहां बीते दिनों अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर चर्चा में थे, वहीं आगे वह 'जॉली एलएलबी 3', 'कनप्पा' और 'हाउसफुल 5' के साथ 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस बीच खबर है कि एक्टर ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट इलाके में अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। इसके लिए करोड़ों की तगड़ी डील हुई है। 'स्क्वायर यार्ड्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने यह अपार्टमेंट 4.35 करोड़ रुपये में बेचा है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर इस प्रॉपर्टी से जुड़े रजिस्ट्री पेपर्स के मुताबिक, यह डील इसी महीने मार्च 2025 में हुई है।
'स्काई सिटी' में है ये अपार्टमेंट, 25 एकड़ में फैली है सोसाइटी
मुंबई के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित बोरीवली का इलाका संजय गांधी नेशनल पार्क, कन्हेरी गुफाओं और वाटर किंगडम जैसे एंटरटेनमेंट पार्कों के लिए जाना जाता है। अक्षय ने जो अपार्टमेंट बेचा है, वह इलाके के 'स्काई सिटी' बिल्डिंग में है, जिसे ओबेरॉय रियल्टी ने बनाया है। यह सोसाइटी 25 एकड़ में फैली हुई है।
26.10 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी, 30 हजार रजिस्ट्री फीस
रिपोर्ट और रजिस्ट्री पेपर्स के मुताबिक, अक्षय कुमार के इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,073 स्क्वायर फीट (99.71 वर्ग मीटर) है। इसके साथ ही इसके साथ एक्टर ने दो कार पार्किंग भी खरीदी थी। एक्टर ने इस लेन-देन के लिए 26.1 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई किया है।
जनवरी में भी बेचा था अपार्टमेंट, इस बार 183.54% का मुनाफा
बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने करीब 7 साल पहले नवंबर 2017 में यह अपार्टमेंट 2.37 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उन्होंने इसे 4.35 करोड़ रुपये में बेचा है। इस तरह उन्हें इस डील से 183.54% का मुनाफा हुआ है। इसी बिल्डिंग में अक्षय का एक और फ्लैट था, जिसे उन्होंने इसी साल जनवरी 2025 में 4.25 करोड़ रुपये में बेचा। 'स्काई सिटी' में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी मई 2024 में कई प्रॉपर्टीज खरीदी थीं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…