Select Date:

अक्षय कुमार ने सक्सेस और फेल्योर पर की बात:बोले- 'ससुर राजेश खन्ना की असफलताओं से काफी सीखा है

Updated on 12-07-2024 05:44 PM

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सक्सेस और फेल्योर के बारे में बारे में बात की है। अक्षय ने कहा कि उन्होंने लाइफ में इतना फेल्योर देखा है कि उन्हें समझ आ चुका है कि सब कुछ टेम्पररी है। अक्षय ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने ससुर राजेश खन्ना की असफलताओं से काफी कुछ सीखा है।

राजेश खन्ना की जर्नी से काफी कुछ सीखा
गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा, 'मैं सक्सेस या फेल्योर को अपने सिर पर हावी नहीं होने देता। मैंने कई लोगों को अर्श से फर्श पर उतरते देखा है। मैंने कई कहानियां सुनी हैं। मेरे ससुर जी राजेश खन्ना जी से मैंने काफी कुछ सीखा है, क्योंकि उन्होंने जिंदगी में सबसे ज्यादा सक्सेस भी देखी।

अक्षय ने आगे अपने करियर पर बात करते हुए कहा, 'मैंने करियर में 16-18 हिट लगातार दीं, फिर मेरी लगातार 10-12 फिल्में फ्लॉप हुईं। मैं ये सब सीरियसली नहीं लेता। मैं करियर की शुरुआत से जानता हूं कि सक्सेस आपकी नहीं है। कल को ये दूसरे के पास जाएगी। आज सक्सेस आपके पास है, अगले शुक्रवार किसी और के पास होगी। सक्सेस बेहतरीन चीज है, लेकिन इसे सीरियसली मत लीजिए, ये नहीं टिकती है।'

पता नहीं थी कि इस सुपरस्टार के दामाद बनेंगे
​​​​​​​
1994 में अक्षय कुमार को पता चला कि राजेश खन्ना फिल्म 'जय शिव शंकर' बना रहे हैं। वे उनसे काम मांगने उनके ऑफिस पहुंच गए। 2-3 घंटे इंतजार करने के बाद भी राजेश खन्ना, अक्षय से मिले बगैर ही चले गए।

अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'उन्होंने उस वक्त ये नहीं सोचा था कि वे एक दिन राजेश खन्ना के ही दामाद बनेंगे।'

अक्षय ने 2001 में की थी ट्विंकल से शादी
अक्षय ने राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल से जनवरी, 2001 में शादी की थी। ट्विंकल ने बेटे आरव को 2002 में जन्म दिया वहीं बेटी नितारा का जन्म 2012 में हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.