OMG में भगवान का किरदार निभाने से हिचकिचा रहे थे अक्षय कुमार, आखिर क्यों पीछे हट रहे थे उनके कदम?
Updated on
21-10-2023 03:53 PM
साल 2012 में एक फिल्म रिलीज हुई थी- 'ओएमजी'। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल लीड रोल में थे। अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। फिल्म हिट रही थी और दर्शकों ने अक्षय को भी काफी पसंद किया था। अब 11 साल बाद फिल्ममेकर उमेश शुक्ला ने खुलासा किया है कि अक्षय, 'ओह माय गॉड!' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने को लेकर निश्चित नहीं थे। इसकी वजह ये भी थी कि भगवान के रूप में अमिताभ बच्चन को गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008) में पसंद नहीं किया गया था।
उमेश शुक्ला ने Akshay Kumar के साथ 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' फिल्म में साथ काम किया था। उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में खुलासा किया कि जब OMG के लिए अक्षय कुमार से संपर्क किया गया था तो उनका क्या रिएक्शन था। उन्होंने कहा, 'जब हमने अक्षय भाई को इस बारे में बताया तो शुरू में उनके मन में यह बात थी, 'ये एक भगवान है, मैं भगवान का किरदार कैसे निभाऊंगा?'।
फिर ऐसे माने अक्षय कुमार...
उन्होंने बताया, 'अक्षय उस समय दोहरे दिमाग में थे, क्योंकि उस समय एक और फिल्म रिलीज हुई थी और उसमें अमिताभ बच्चन सर को भगवान के रूप में दिखाया गया था, लेकिन यह ज्यादा चली नहीं। इसलिए उन्होंने (अक्षय) सोचा कि 'मैं भगवान का किरदार कैसे निभाऊंगा?' बच्चन सर नहीं कर सके'। उनके लिए, ये ऐसा था। लेकिन जब उन्होंने नाटक (कांजी विरुद्ध कांजी, उमेश शुक्ला का नाटक जिस पर फिल्म आधारित थी) देखा, तो उन्हें समझ में आया। इसलिए वो जल्द ही सहमत हो गए।'
'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' हो गई थी फ्लॉप
2008 में रिलीज हुई सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर मूवी 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में अमिताभ ने भगवान की भूमिका निभाई। रूमी जाफरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बीना काक और अनुपम खेर भी थे। 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।
OMG 2 में भगवान शिव के दूत बने अक्षय
OMG के बाद इसी साल 11 अगस्त को OMG 2 भी रिलीज हुई। इसमें अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत का किरदार निभाया। फिल्म में पकंज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई। फिल्म को आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…