Select Date:

अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' की हालत ढीली, एडवांस बुकिंग में 'गदर 2' से मीलों की दूरी

Updated on 05-08-2023 03:24 PM
इस साल स्वतंत्रता दिवस 2023 पर बॉलीवुड के दो बड़े स्टार अपनी फिल्में लेकर बॉक्स ऑफिस पर हाजिर होंगे। पहला अक्षय कुमार तो दूसरा सनी देओल। 11 अगस्त 2023 को अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय गॉड 2' रिलीज हो रही है। इसी दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। दो बड़े स्टार के दो बड़े सीक्वल आ रहे हैं तो बाजार में हलचल होना तो तय है ही। दोनों फिल्मों की रिलीज में महज 6 दिन बचे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार का 'गदर 2' से सीधे पंगा लेना, टेढ़ी खबर साबित हो सकता है। फिलहाल आप OMG 2 की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से अंदाजा लगा सकते हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्मेंस दे सकती है। इसी के साथ जानिए 'ओह माय गॉड 2' की कास्ट, डायरेक्टर, बजट, ट्रेलर, कहानी से लेकर बाजार के हाल तक सबकुछ।

'ओह माय गॉड 2' साल 2012 में आई OMG का सीक्वल है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव ये हुआ है कि दर्शकों को परेश रावल देखने को नहीं मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परेश रावल को 'ओह माय गॉड 2' की कहानी पसंद नहीं आई थी और उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। इसके बाद मेकर्स ने उनकी जगह पंकज त्रिपाठी को लीड रोल के लिए चुना है।

'ओह माय गॉड 2' की कहानी

'ओह माय गॉड 2' का विषय इस बार मेकर्स ने सेक्स एजुकेशन को चुना है। जहां पंकज त्रिपाठी बेटे के लिए लड़ते नजर आएंगे। वहीं इस बार Akshay Kumar भगवान कृष्ण के रूप में नहीं बल्कि भगवान शिव का रूप धारण किए नजर आ रहे हैं।

'ओह माय गॉड 2' की कास्ट

Oh My God 2 में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम, पवन मल्होत्रा, अरुण गोविल, गोविंद नामदेव, बृजेंद्र काला से लेकर कई अन्य स्टार्स नजर आएंगे। वहीं डायरेक्शन की बात करें तो इसके डायरेक्टर अमित राय हैं। पिछली वाली OMG उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट की थी।

'ओह माय गॉड 2' का बजट और रन टाइम

अक्षय कुमार के लिए 'ओह माय गॉड 2' एक जरूरी फिल्म है। उनकी पिछली कई फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप साबित हुई है। 'सेल्फी', 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज' से लेकर 'रक्षाबंधन' समेत कई फिल्में खिलाड़ी कुमार की फ्लॉप रही थी। ऐसे में उनके लिए OMG 2 काफी अहम फिल्म बन जाती है। लेकिन 'गदर 2' को बॉक्स ऑफिस पर फेस करना इतना आसान नहीं होने वाला है। अब सारा खेल 'ओह माय गॉड 2' की कंटेंट पर बेस्ड होगा। अगर कहानी फैंस को पसंद आई तो अक्षय कुमार बाजी मार सकते हैं। करीब ढाई घंटे की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, यानी फिल्म को प्रॉफिट कमाने के लिए कम से कम 170 करोड़ तक तो कमाने ही होंगे।

'ओह माय गॉड 2' की एडवांस बुकिंग

रिलीज से कई दिन पहले ही 'ओह माय गॉड 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तक इसकी 11 हजार 367 टिकटों की बिक्री हुई है, जिसका मतलब है कि करीब 38 लाख रुपये की कमाई फिल्म ने रिलीज से पहले कर ली है। सबसे ज्यादा दिल्ली एनसीआर में ये टिकटें बिकी हैं। सबसे ज्यादा फायदा इसे NCR, मुंबई और पुणे जैसे शहरों से हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.