Select Date:

शूटिंग के चलते प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए अक्षय-टाइगर : जॉर्डन में लगाए जय श्रीराम के नारे

Updated on 23-01-2024 02:17 PM

अयोध्या में 6 दिन चले अनुष्ठान के बाद सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। इस समारोह के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी न्योता दिया गया था। रणबीर कपूर-आलिया भट्‌ट, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी, कंगना रनोट, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स इसमें शामिल भी हुए।

हालांकि, समारोह में अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, शिल्पा शेट्‌टी समेत कई सेलेब्स शामिल नहीं हो पाए। 

जॉर्डन में शूटिंग कर रहे अक्षय-टाइगर ने सेट पर मनाया जश्न
राम मंदिर के निर्माण में गुप्त दान देने वाले अक्षय कुमार इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो सके। वजह है कि वो इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ जॉर्डन में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने सेट पर ही क्रू मेंबर्स के साथ जय श्रीराम के नारे लगाकर जश्न मनाया। इसके अलावा दोनों ने फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर करते हुए इस पावन दिन की शुभकामनाएं दीं। दूसरी तरफ टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ जरूर इस प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए।


विराट-अनुष्का भी नहीं हुए शामिल
इस समारोह के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी इनवाइट किया गया था। दोनों ही इसमें शामिल नहीं हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं और दोनों के इस समारोह में शामिल ना हो पाने की यही वजह रही। माना जा रहा है कि इसी कारण से विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। विराट ने निजी कारणों से अपना नाम वापस लिया है।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं शिल्पा शेट्‌टी
शिल्पा शेट्टी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या नहीं जा पाईं। हालांकि, इस खास दिन पर वो मुंबई के फेस सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन को पहुंचीं। ऑरेंज और गोल्डन सिल्क साड़ी पहने शिल्पा ने मंदिर के बाहर 'जय श्रीराम' पताका भी फहराया।

रणवीर-दीपिका ने घर पर जलाया दीया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि, दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर पर दीया जलाकर प्रभु राम का स्वागत किया।

एल्विश ने आयोजित किया भंडारा
एल्विश यादव ने इस मौके पर लोगों के लिए भंडारा आयोजित किया। प्रसाद वितरण करते हुए एक वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘प्रेम गीत गए राम नाम का, लाल रंग है तन में, क्या धन क्या मोह उसके लिये, श्रीराम बसे जिसके मन में..जय श्री राम।’

वीडियो शेयर कर यामी बोलीं- 'जय श्री राम'
यामी गौतम भी इस समारोह का हिस्सा नहीं बन पाईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मैसेज जारी करते हुए सभी फैंस को इस शुभ दिन की बधाई दी।

ये सितारे भी बने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा
22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने परफॉर्म किया। इस मौके पर हरिहरन, शंकर महादेवन और सुभाष घई, राजकुमार हिरानी व मधुर भंडारकर जैसे डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स भी नजर आए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.