बीमारी से जूझ रहे अल पचीनो ने की पेटरनिटी टेस्ट की मांग, बच्चे को लेकर गर्लफ्रेंड पर है शक!
Updated on
03-06-2023 08:16 PM
हॉलीवुड एक्टर अल्फ्रेडो जेम्स उर्फ अल पचीनो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वो 82 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह प्रेग्नेंट हैं। अब इन खबरों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है और पैटरनिटी टेस्ट की मांग की है, ताकि पता चल सके कि ये बच्चा उनका है या नहीं?
टीएमजेड के अनुसार, एक्टर Al Pacino को विश्वास नहीं हो रहा है कि नूर उनके बच्चे को जन्म देने वाली है, क्योंकि वह एक हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, जो आमतौर पर बांझपन का कारण बनती है।
पहले ही टेस्ट से गुजर चुकी हैं नूर
एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर पहले ही टेस्ट से गुजर चुकी हैं और यह साबित हो गया है कि हॉलीवुड स्टार वास्तव में उनके बच्चे के पिता हैं। नूर की प्रेग्नेंसी की खबर मई के आखिर में आई थी। वह कथित तौर पर आठ महीने साथ में थे। सोशल मीडिया पर खबरें तेज है कि कपल एक महीने में अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत करेंगे।
पिछले साल उड़ी थी अफवाह
हालांकि, 'हाउस ऑफ गुच्ची' स्टार चौथे बच्चे की कोई प्लानिंग नहीं कर रहे थे, क्योंकि यह उनके लिए बहुत जल्दी हो सकता है। वे केवल एक साल से डेटिंग कर रहे हैं। अल पचीनो और नूर के डेटिंग की पहली अफवाह अप्रैल 2022 में आई थी, जब उन्हें साथ में डिनर करते हुए देखा गया था।
लॉकडाउन में शुरू हुई थी डेटिंग
पेज सिक्स के अनुसार, वे वास्तव में लॉकडाउन के बाद से डेटिंग कर रहे थे। अंदरूनी सूत्र ने आगे कहा कि अल पचीनो और नूर के बीच उम्र का फासला कोई समस्या नहीं है।
उम्र में बड़े और अमीर शख्स को ही डेट करती हैं नूर
नूर के लिए एक बड़े आदमी को डेट करना कोई नई बात नहीं है। वह ज्यादातर अमीर और उम्र में बड़े व्यक्ति को डेट करती रही हैं, वह कुछ समय के लिए मिक जैगर के साथ रिलेशनशिप में थी, और फिर उन्होंने निकोलस बर्गग्रेन को भी डेट किया था।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…