विकास किशोर तो दिल्ली में है: कौशल किशोर
अब कौशल किशोर अपने तीसरे बेटे विकास किशोर की वजह से खबरों में हैं। हालांकि उनका कहना है कि विकास किशोर घटना के समय लखनऊ में नहीं था। वह इस समय दिल्ली में है और फ्लाइट लेकर वापस आ रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव इस घर में 2017 विधानसभा चुनाव के समय से रह रहा है। वारदात के समय विनय के साथ घर में और कौन था, यह पुलिस जांच का विषय है। इस बीच, डीसीपी लखनऊ ने बताया है कि घर से बरामद पिस्तौल केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। विनय श्रीवास्तव के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है।
