आलिया और रणवीर की फैमिली ही बनी प्यार की दुश्मन! 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दमदार है ट्रेलर
Updated on
04-07-2023 08:31 PM
जिस पल का सभी को इंतजार था, फाइनली वो आ ही गया! रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा मूवी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी का भी किरदार अहम है। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इसका ट्रेलर कैसा है, जानिए। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट (रानी चटर्जी) और रणवीर सिंह (रॉकी रंधावा) को एक-दूसरे से मोहब्बत हो जाती है। रॉकी अपनी माशूका रानी से शादी करना चाहते हैं, लेकिन रानी उन्हें बताती हैं कि दोनों की फैमिली बहुत अलग है। इसके बाद दोनों एक प्लानिंग करते हैं और तीन महीने के लिए एक-दूसरे के घर पर रहने का फैसला करते हैं। जहां रानी पढ़ी-लिखी होती हैं, वहीं रॉकी में समझदारी की थोड़ी कमी होती है। दोनों की लव स्टोरी में फैमिली विलेन बनने का काम करती है। आखिर इनकी प्रेम कहानी का क्या हश्र होगा, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले देखिए इसका ट्रेलर।
करण जौहर की डायरेक्शन में वापसी
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर लंबे समय बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं। इस फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म को साल 2021 में अनाउंस किया गया था। इसकी शूटिंग मुंबई, नई दिल्ली, रूस और जम्मू-कश्मीर में हुई है। म्यूजिक को प्रीतम ने कंपोज किया है।
फिल्म में स्टार्स की है लंबी लिस्ट
फिल्म में धर्मेंद्र ने रॉकी के दादाजी का किरदार निभाया है, ट्रेलर में उनकी झलक कम ही देखने को मिली है। जया बच्चन धनलक्ष्मी बनी हैं और रॉकी की दादी का रोल अदा किया है। उधर, रानी की दादी शबाना आजमी हैं। टाटा रॉय चौधरी, रानी के पिता बने हैं और रॉकी के पिता रॉनित रॉय हैं। खबर है कि इनके अलावा फिल्म में अर्जुन बिजलानी, श्रद्धा आर्या, श्रिति झा, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, अर्जित तनेजा, नमित दास सहित कई जाने-माने स्टार्स भी नजर आएंगे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…