आलिया कश्यप ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को बताया 'सर्कस' बोलीं- आत्मसम्मान के खातिर नहीं हुई शामिल
Updated on
10-07-2024 02:21 PM
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने दावा किया है कि उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कुछ फंक्शन में इन्वाइट किया गया था, लेकिन उन्होंने 'आत्मसम्मान' के कारण इसमें न शामिल होने का फैसला किया। इंस्टाग्राम पर 23 साल की आलिया कश्यप ने शादी की तुलना एक 'सर्कस' से की और दावा किया कि अंबानी परिवार ने पीआर के लिए कुछ लोगों को इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में बुलाया था।
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने दावा किया है कि उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कुछ फंक्शन में इन्वाइट किया गया था, लेकिन उन्होंने 'आत्मसम्मान' के कारण इसमें न शामिल होने का फैसला किया। इंस्टाग्राम पर 23 साल की आलिया कश्यप ने शादी की तुलना एक 'सर्कस' से की और दावा किया कि अंबानी परिवार ने पीआर के लिए कुछ लोगों को इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में बुलाया था।
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। अंबानी परिवार के इस वारिस की शादी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को मुंबई में होगी। अंबानी परिवार पहले ही दो प्री-वेडिंग इवेंट कर चुका है, दोनों ही तीन-तीन दिनों तक चले थे। पहला जामनगर में हुआ था, जिसमें बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे लोग शामिल हुए थे, जबकि दूसरी पार्टी क्रूज पर हुई थी।
अनंत-राधिका की शादी में आलिया कश्यप को न्यौता
अब 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच अनंत और राधिका की शादी के पहले होने वाली रस्में हो रही हैं। संगीत नाइट के बाद हल्दी सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने परफॉर्म किया था। इसमें बुलाए गए गेस्ट्स की लिस्ट लंबी थी। जिसमें परिवार और दोस्त भी शामिल थे। लेकिन आलिया कश्यप ने कहा कि उन्होंने उन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का फैसला किया है, जिनमें उन्हें इन्वाइट किया गया था।
आलिया कश्यप ने अंबानी की शादी पर कसा तंज
आलिया कश्यप ने ब्रॉडकास्ट चैनल 'गप शप विद कश्यप' पर लिखा, 'इस समय अंबानी की शादी, शादी नहीं बल्कि एक सर्कस बन गया है।' उन्होंने कहा, 'मुझे कुछ कार्यक्रमों में बुलाया गया था क्योंकि जाहिर तौर पर वो PR कर रहे थे (मुझसे मत पूछिए क्यों) लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं यह विश्वास करना चाहती थी कि किसी की शादी के लिए खुद को बेचने की तुलना में मेरे पास थोड़ा ज्यादा आत्मसम्मान है।' उन्होंने आगे लिखा कि लोगों के पास ज्यादा पैसा है तो उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह उसका क्या करें। उन्होंने ये भी लिखा कि वह सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हर खबर पर नजर रखे हुए हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…