आलिया के लिए बेटी राहा ने बनाया ये खिलौना तो मधुमक्खी की तरह छेंक लिए लोग, बोले-इतना भी मत फेंको
Updated on
09-03-2024 01:37 PM
8 मार्च को देश-दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने वीडियोज और फोटोज पोस्ट कीं। आलिया भट्ट ने भी एक ऐसी तस्वीर साझा कि, जिसको देख फैन्स तो खुश हो रहे हैं। वहीं, कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं कि उनकी बेटी राहा ऐसे कर सकत है।
दरअसल, आलिया भट्ट ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के मौके पर रेड हार्ट शेप का सॉप्ट टॉय शेयर किया। हाथ में पकड़े हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ये किसी और ने नहीं, बल्कि बेटी ने बनाया है। कैप्शन में लिखा, 'मेरी छोटी महिला ने इसे मेरे लिए बनाया है। और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही। महिला दिवस की शुभकामनाएं लेडीज। इस दिन को मनाने के लिए आज थोड़ा समय निकालिए।'
लोगों ने आलिया के पोस्ट पर उठाए सवाल
आलिया के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी छोटी बच्ची कैसे बन सकती है इतना भी मत फेंको।' एक यूजर ने लिखा, 'रeहा इतनी बड़ी हो गई क्या जो ये सब बना लेती है?' एक ने कहा, 'राहा को सिलाई आती है?? एक 2 साल का बच्चा इसे कैसे बना सकता है? क्या कोई समझा सकता है। केवल जिज्ञासावश पूछ रहा हूं।' एक ने लिखा, 'छोटी बच्ची कैसे बन सकती है ये झूठ लग रहा है यार।'
बेटी राहा का दिखाया था चेहरा
6 नवंबर, 2023 को रणबीर कपूर की बेटी राहा एक साल की हो गई। और 25 दिसंबर, 2023 को कपल ने उसका चेहरा भी रिवील किया था। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट ने राहा के साथ एक फोटो शेयर की थी। उसमें उन दोनों ने ट्वीनिंग की थी और लोगों को वो तस्वीर खूब पसंद भी आई थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…