धरती पर नहीं आने चाहिए एलियन, इंसानों का कर देंगे खात्मा, कौन दे रहा डरावनी वॉर्निंग
Updated on
22-07-2023 01:56 PM
वॉशिंगटन: साल 2023 में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब एलियन का जिक्र किया गया हो। साल की शुरुआत में अमेरिका के आसमान में चार रहस्यमय चीजें, देखने को मिली थीं। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर एफ-16 विमानों ने मिसाइल से इन्हें मार गिराया। इसके बाद एक मौका आया जब नेवी के पायलट का यूएफओ कॉन्टैक्ट का लीक फुटेज दिखा। इसके बाद जून में प्रकाशित एक स्वतंत्र विश्लेषण से पता चलता है कि अमेरिकी सरकार की एक गुप्त एजेंसी यूएफओ से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इंसान एलियन से मिले तो क्या होगा।
पृथ्वी के बाहर कोई जीवन बैक्टीरिया के रूप में होगा तो वह भी एलियन ही कहलाएगा। लेकिन हम यहां उस अलौकिक जीवन की बात कर रहे हैं, जो इंसानों की ही तरह समझदार होंगे। एक्स्पर्ट्स के मुताबिक अगर ऐसा होता है, तो मनुष्यों को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। एलियन जीवन की खोज करने वाले बर्कले SETI रिसर्च सेंटर से संबद्ध एक स्वदेशी अध्ययन वर्किंग ग्रुप का कहना है कि एलियन से मिलना ठीक वैसे ही होगा, जैसे पहले कुछ इंसानी संस्कृतियां आपस में मिली हैं।
एलियन आएगा तो कौन मिलेगा पहले
ग्रुप का कहना है कि उन्होंने कई सदियों पहले इसानी संस्कृति संपर्क का अध्ययन किया। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका और अमेरिका में दो संस्कृतियों के मिलन को देखा गया। जहां कई बार हिंसा हुई और महामारी फैली। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर अगर एलियन मिल गए तो संपर्क कौन करेगा। ग्रुप का कहना है कि एलियन से सीधा कॉन्टैक्ट मिलिट्री, कॉर्पोरेट और वैज्ञानिक करेंगे। नासा अंतरिक्ष में सिग्नल भेजता है। इसके अलावा SETI के वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी सिग्नेचर का भी पता लगाते हैं।
गुलाम बनेंगे इंसान
ग्रुप के मुताबिक एलियन से मिलने के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं होना चाहिए। अगर कोई सभ्यता अंतरिक्ष से धरती पर आती है तो वह इंसानों से ज्यादा उन्नत होगी। उनका आना खतरनाक हो सकता है। इसके खतरों को दिखाने के लिए उन्होंने पहली बार औपनिवेशिक संपर्कों का सहारा लिया। ग्रुप का कहना है कि क्रिस्टोफर कोलंबस जब पहली बार यूरोप से अमेरिका गए तो वहां के लोगों को मारा और गुलाम बना लिया। अगर एलियन धरती पर आते हैं तो कुछ ऐसा ही हो सकता है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…