Select Date:

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र देश में खड़ा कर रहा था ISIS मॉड्यूल, NIA ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया

Updated on 16-09-2023 03:54 PM
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र पर आईएसआईएस के लिए मॉड्यूल खड़ा करने का आरोप लगा है। एनआईए की ओर से आईएसआईएस की गतिविधियों को लेकर देश के 6 शहरों के 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान यह मामला सामने आया। एनआईए की छापेमारी में रतलाम से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, यूपी से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है। यूपी में महाराजगंज, जौनपुर और आजमगढ़ में आईएसआईएस माड्यूल को लेकर छापा मारा गया।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स के छात्र फैजान अंसारी उर्फ फैज देश भर में आईएसआईएस के लिए मॉड्यूल खड़ा कर रहा था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान यहां रहने वाले आईएसआईएस समर्थकों के संपर्क में आने के बाद वह झारखंड आतंकी मॉड्यूल खड़ा कर रहा था। एनआईए ने फैजान से जुड़े आईएसआईएस समर्थकों की तलाश में छह राज्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी कर एक संदिग्ध को मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में छापेमारी कर दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एनआईए के मुताबिक, यूपी में महाराजगंज, आजमगढ़ और जौनपुर में छापेमारी की गई। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम, पंजाब के लुधियाना, गोवा के दक्षिण गोवा, कर्नाटक के यादगीर और महाराष्ट्र के मुंबई में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान राहुल सेन उर्फ उमर उर्फ उमर बहादुर को मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया गया है। महाराजगंज में एनआईए ने छापेमारी की। महाराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर इलाके के विकास नगर मोहल्ले में यूनानी डॉक्टर के घर में तलाशी ली गई।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के सिवान जिले के मूल निवासी डॉक्टर का दामाद भी फैजान के संपर्क में था। करीब 6 घंटे की छापेमारी के दौरान एनआईए ने डॉक्टर के दामाद के लैपटॉप, मोबाइल और कुछ दस्तावेज जप्त किए हैं। डॉक्टर का दामाद अलीगढ़ में फैजान के साथ उसके कमरे में ही रहता था। वहीं, एनआईए ने आजमगढ़ के बदरखा इलाके के फ्रेंड्स कॉलोनी में एक स्थानीय वकील के घर की तलाशी ली। एनआईए की टीम यहां 3 घंटे तक रही। वकील का बेटा और परिवार के अन्य सदस्य लखनऊ में रहते हैं। वकील के बेटे को आईएसआईएस से जुड़े होने का संदेह है। एनआईए में वकील के बेटे और बेटी से पूछताछ की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.