टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत, 4 दिन से समुद्र में थे लापता, ऑक्सीजन भी हो गई थी खत्म
Updated on
23-06-2023 07:11 PM
वॉशिंगटन: लापता टाइटन पनडुब्बी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहाज का संचालन करने वाली कंपनी ने कहा है कि लापता टाइटन पनडुब्बी के सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अटलांटिक महासागर में सबमर्सिबल को विस्फोट के कारण भयंकर नुकसान हुआ है। इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद, उनके बेटे सुलेमान दाऊद, ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट और ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश भी शामिल थे। ये सभी पनडुब्बी में सवार होकर टाइटैनिक का मलबा देखने जा रहे थे। ये पनडुब्बी रविवार दोपहर को लापता हो गई थी।
विस्फोट की वजह से मिला टाइटैनिक का मलवा
यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड ने कहा है कि अटलांटिक महासागर में पांच लोगों के साथ लापता टाइटन सबमर्सिबल को जहाज के विस्फोट के कारण भयंकर नुकसान हुआ है। अमेरिकी रियर एडमिरल जॉन माउगर ने गुरुवार को कहा कि एक आरओवी को कुछ मलबा मिला, जो पुराने टाइटैनिक जहाज का था। उन्होंने बताया के ये मलवा किसी विस्फोट की वजह से मिला है।
हजारों किलोमीटर तक की गई पनडुब्बी की खोज टाइटन पनडुब्बी के लापता हो जाने के बाद उत्तरी अटलांटिक में हजारों किलोमीटर तक बड़े पैमाने पर खोज की गई। इस सर्च ऑपरेशन में अमेरिकी और कनाडाई एजेंसियों के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी शामिल थी।
कंपनी बोली- हमनें पांचों को खो दिया जहाज का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ओसियनगेट ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पनडुब्बी पर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'अब हम मानते हैं कि हमारे सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट को हमने दुखद रूप से खो दिया गया है।'
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…