भारत को रूस से दूर करने की सारी कोशिशें होंगी बेकार..रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी पश्चिमी देशों को चेतावनी
Updated on
07-10-2023 02:18 PM
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत सरकार अपने नागरिकों के हित में पूरी तरह से आजाद है और उसी तरह से काम कर रही है। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को आगाह किया है कि रूस और भारत के बीच दरार पैदा करने के पश्चिम के सभी प्रयास पूरी तरह से फेल हैं। पुतिन ने सोची में रूस के काला सागर रिसॉर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही है। भारत और रूस यूं तो पिछले सात दशकों से साथ हैं लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हो गए है।
खतरे में है भारत पुतिन ने सोची में कार्यक्रम में दिए मुख्य भाषण में कहा, 'पश्चिम हर उस व्यक्ति को दुश्मन बनाने की कोशिश कर रहा है जो उनके एकाधिकार से सहमत नहीं है, हर कोई खतरे में है - यहां तक कि भारत भी, लेकिन भारतीय नेतृत्व अपने राष्ट्र के हित में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'भारत को रूस से दूर करने की कोशिशें व्यर्थ हैं, भारत एक स्वतंत्र राज्य है।' पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस, यूक्रेन युद्ध की वजह से पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। प्रतिबंधों के बाद भारत को रूस से रियायती दरों तेल मिल रहा है। हालांकि इस वजह से भारतीय खरीदने के लिए भारतीय रिफाइनरीज की आलोचना हो रही है। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था।
पीएम मोदी की तारीफ पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और मजबूत हो रहा है। पुतिन ने कहा, कि भारत की आबादी 1.5 अरब से ज्यादा है। साथ ही देश की आर्थिक विकास दर सात फीसदी से अधिक है। ऐसे में ह एक शक्तिशाली देश है, ताकतवर देश है जो पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस की तरह भारत की कोई सीमा नहीं है क्योंकि भारतीय दुनिया के लगभग सभी हिस्सों में अपनी पहचान बना रहे हैं।
क्यों नहीं आए जी20 सम्मेलन में फरवरी 2022 में यूक्रेन पर जब से हमला हुआ है तब से ही पुतिन शायद ही कभी रूस से बाहर गए हैं। वह हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स और भारत में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। पुतिन ने इसके पीछे की वजहों को भी बताया। उन्होंने कहा कि वह इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए क्योंकि वह 'राजनीतिक प्रदर्शन' की वजह नहीं बनना चाहते थे। पुतिन अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की तरफ से जारी गिरफ्तारी वारंट का निशाना हैं। इसके तहत वह अगर उन देशों में जाते हैं जो इनके सदस्य हैं तो उनकी गिरफ्तारी संभव है। हालांकि पुतिन ने कह, 'मुझे किसी कार्यक्रम के दौरान हमारे दोस्तों के लिए समस्याएं पैदा करने का अधिकार नहीं है।'
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…