'अल्लाह मौत दे दे बस', एमसी स्टैन का पोस्ट देख फैंस को लगा झटका, ब्रेकअप के बाद से है बुरा हाल
Updated on
24-05-2024 01:43 PM
'बिग बॉस 16' के विनर और मशहूर रैपर एमसी स्टैन ने एक पोस्ट ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। एमसी स्टैन अल्लाह से अपने लिए मौत मांग रहे हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर जो लिखा है, उसे पढ़कर फैंस को धक्का लगा है। एमसी स्टैन ने कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप को लेकर एक पोस्ट किया था। उनका गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद से वह बहुत दर्द में हैं। लेकिन अब उन्होंने मौत की दुआ मांगते हुए पोस्ट किया तो फैंस परेशान हो गए।
MC Stan ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुआ में हाथ उठाते हुए इमोजी के साथ लिखा, 'या अल्लाह बस मौत दे दे।' किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर एमसी स्टैन ने ऐसा पोस्ट क्यों किया? उन्हें लग रहा है कि स्टैन या तो किसी टेंशन में हैं या फिर दिल टूटने का दर्द झेल नहीं पा रहे हैं।
गर्लफ्रेंड बूबा से शादी करने वाले थे एमसी स्टैन, हो चुका ब्रेकअप
एमसी स्टैन गर्लफ्रेंड बूबा को बेहद प्यार करते थे और कई साल से उन्हें डेट कर रहे थे। 'बिग बॉस 16' के दौरान एमसी स्टैन कई बार गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते नजर आए। दोनों शादी भी करने वाले थे, पर अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। एमसी स्टैन 'बिग बॉस 16' से ही चर्चा में आए थे। सलमान खान का यह शो जीतने के बाद वह हर तरफ छा गए थे।
एमसी स्टैन की नेट वर्थ और करियर
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो एमसी स्टैन ने हाल ही सलमान के प्रोडक्शन की फिल्म 'फर्रे' से बतौर सिंगर बॉलीवुड में एंट्री की। इसके अलावा वह अपने म्यूजिक वीडियो भी बनाते हैं और रैप करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 15-20 करोड़ रुपये है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…