Select Date:

'एनिमल' के गाने 'अर्जन वैली' पर लगा चोरी का आरोप, टी-सीरीज को सिंगर मीत ने भेजा लीगल नोटिस, मांगे 8 करोड़

Updated on 19-12-2023 02:12 PM
संजय रेड्डी वांगा की डायरेक्टेड फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजा रही है। आए दिन इसकी कमाई में इजाफा हो रहा है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अभिनय के तो लोग कायल हो रहे हैं साथ ही इसके हरेक गानों के भी दीवाने हैं। मगर इसके एक सॉन्ग पर तो बवाल मचा हुआ है। 'अर्जन वैली' कानूनी पचड़ड़ों में फंस गया है। इसके खिलाफ पटियाला से लीगल नोटिस जारी किया गया है। सिंगर गुरमीत सिंह मीत ने दावा किया है कि इस गाने को उन्होंने 2015 में देव थरीकेवाला ने लिखा था और एल्बम में रिलीज किया था। लेकिन अब टी-सीरीज ने इस सॉन्ग के कुछ हिस्से में बदलाव करके मूवी में इस्तेमाल किया है।

गुरमीत सिंह मीत ने बताया कि इस गाने को उनकी इजाजत के बिना इस्तेमाल किया गया है। इसलिए उन्होंने टी-सीरीज कंपनी और सिंगर भूपेंद्र बब्बल को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से इस गाने को फौरन हटाने की भी मांग की गई है। इतना ही नहीं, 8 करोड़ रुपए बतौर रॉयल्टी भी टी-सीरिज कंपनी से मांगी गई है। सिंगर ने ये भी बताया कि कंपनी को कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करने के लिए भी लिखित शिकायत दी है।

'अर्जन वैली' के खिलाफ शिकायत

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरमीत सिंह ने कहा कि भूपेंद्र बब्बल ने 'एनिमल' के गाने 'अर्जन वैली' को अपना निर्माता बताया है। जबकि इसे 2015 में लुधियाना स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था और इसे देव थरीकेवाला ने लिखा था। इन मामलों पर पटियाला के सिटी एसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। वह मामले की जांच कर रही है।

गुरु गोबिंद सिंह गाते थे 'अर्जन वैली'

1 दिसंबर को रिलीज हुई 'एनिमल' से लोगों की जुबां पर छाया 'अर्जन वैली' सॉन्ग सिख धर्म से जुड़ा है। बताया जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगलों से लड़ाई करते समय खालसा फौज में साहस पैदा करने के लिए इसे गाया था। फिल्म में भी ये गाना तब रणबीर के दोस्तों ने गया था, जब एक्टर अपने दुश्मनों को मारने के लिए जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.