जूनियर NTR संग 'देवरा' में दिखेगी अल्लू अर्जुन की बेटी? जान्हवी कपूर संग दिखेगा कनेक्शन!
Updated on
18-07-2023 06:22 PM
साउथ की सुपरहिट फिल्म'पुष्पा' के एक्टर अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा इस वक्त चर्चा में हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अरहा जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'देवरा' में नजर आनेवाली हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।
तेलुगू सिनेमा के फैन्स अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर को साथ देखने के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि इन दोनों टॉप सितारों के एनर्जेटिक परफॉर्मेंस वे एक साथ किसी फिल्म में देखें। हालांकि, फिलहाल ये सपना तो पूरा होता नहीं दिख रहा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इन फैन्स के लिए कोई लाजवाब सरप्राइज जरूर है। ऐसी चर्चा है कि अल्लू अर्जुन की बेटी जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेगी।
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' में अल्लू अर्जुन की बेटी!
कहा जा रहा है कि जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' में अरहा का ये स्पेशल अपीयरेंस होगा। हालांकि, भले इसे लेकर कोई कन्फर्मेशन न हो लेकिन फैन्स में अभी से काफी उत्साह दिख रहा है। हालांकि, अगर अरहा इस फिल्म में नजर आती भी है तो ऐसा नहीं है कि ये उसकी डेब्यू फिल्म होगी। अरहा इससे पहले ही सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' से फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी है।
अल्लू अर्जुन की बेटी सामंथा रुख प्रभु के साथ कर चुकी हैं डेब्यू
अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी को लेकर ट्वीट भी किया था और कहा था, 'शाकुंतलम के रिलीज की शुभकामनाएं। मेरे मल्लू भाई देव मोहन और उनकी पूरी टीम को मेरी ओर से बधाई। उम्मीद करता हूं कि आप सबको को मेरी बेटी अल्लू अरहा का कैमियो पसंद आएगा। गुणशेखर गारू का शुक्रिया जिन्होंने उसे बड़े पर्दे पर कास्ट किया और उसका ख्याल रखा। मैं इन शानदार पलों को मैं हमेशा संभालकर रखूंगा।'
जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी इस फिल्म 'देवरा' में
बता दें कि फिल्म 'देवरा' में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में होंगी। इसी फिल्म से श्रीदेवी की बड़ी बेटी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब् करने जा रही हैं। ये फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…