Select Date:

पाकिस्तान के गजब भिखारी वीजा लेकर भीख मांगने जा रहे थे सऊदी अरब, एयरपोर्ट पर ही हुए गिरफ्तार

Updated on 30-09-2023 02:17 PM
इस्लामाबाद: खाड़ी देशों में भिखारी भरे पड़े हैं। इंटरनेशनल लेवल पर भीख मांगने वाली पाकिस्तान की सरकार अब इन भिखारियों के कारण शर्मिंदगी का सामना कर रही है। इसी कारण अब इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। पाकिस्तान की केंद्रीय जांच एजेंसी FIA ने शुक्रवार को सऊदी अरब के लिए रवाना होने वाले भिखारियों के एक समूह को पकड़ा है। यह सभी उमरा तीर्थयात्री बन कर जा रहे थे। सबसे हैरान करने वाली बात है कि इसमें महिलाएं और बच्चे भी थे।

पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की ओर से यह रिपोर्ट सामने आई। इसमें कहा गया कि बच्चों को अवैध गतिविधियों में शामिल करना चिंता बढ़ाने वाला है। FIA के निदेशक खालिद अनीस ने बताया कि इस सब के पीछे एक नूरो नाम का एजेंट हैं। यह इन लोगों को सऊदी अरब के पवित्र शहर में जाने में मदद करता है। यहां ये लोग पवित्र शहर में भीख मांगने का काम करते हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में आठ महिलाएं, चार पुरुष और इतने ही बच्चे हैं।

90 फीसदी से ज्यादा भिखारी पाकिस्तानी


FIA के मुताबिक यह सभी लोग पंजाब के साहीवाल जिले के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुल्तान हवाई अड्डे पर पकड़े जाने पर गिरफ्तार लोगों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। FIA की इमीग्रेशन यूनिट इस गिरोह का भंडाफोड़ करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की जांच कर रही है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि मध्य पूर्व के देशों में गिरफ्तार होने वाले भिखारियों में 90 फीसदी पाकिस्तान से होते हैं।

अपराधों में भी होते हैं शामिल

रिपोर्ट में कहा गया था कि ये भिखारी अक्सर सऊदी अरब की प्रतिष्ठित ग्रैंड मस्जिद और उसके आसपास पॉकेटमारी जैसे छोटे-मोटे अपराधों में शामिल होते हैं। बुधवार को सीनेटर मंजूर काकड़ की अध्यक्षता में प्रवासी पाकिस्तानियों के मंत्रालय की स्थायी समिति की बैठक के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े आए, जिस पर तीखी चर्चा हुई। इस दौरान सचिव जुल्फिकार हैदर ने इसे लेकर गहरी निराशा व्यक्त की थी और कहा था कि सऊदी और इराकी यह तक कह चुके हैं कि पाकिस्तानियों ने उनकी जेलें भरी हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.