Select Date:

गजब भयो रामा, जुलम भयो रे... 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की भी गिरने लगी कमाई, 'फाइटर' बेहाल

Updated on 22-02-2024 02:12 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को वो हुआ है, जिसकी उम्‍मीद नहीं थी। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' जहां पहले ही बेसुध हालत में है, वहीं रही-सही उम्‍मीदें शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से थीं। ऐसा लग रहा था कि यह फिल्‍म साल 2024 में बॉलीवुड की पहली हिट फिल्‍म बनेगी, लेकिन सोमवार से ही फिल्‍म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यकीनन यह अच्‍छा ट्रेंड नहीं है। खासकर तब जब सिनेमाघरों में इस वक्‍त और कोई बड़ी फिल्‍म नहीं है।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अपने पहले हफ्ते में 44.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे वीकेंड में भी फिल्‍म ने करीब 14 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन सोमवार से ही फिल्‍म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को रिलीज के 13वें दिन फिल्‍म ने 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 2 करोड़ रुपये और सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस गिरते ट्रेंड को देखकर यही लग रहा है कि अपने दूसरे हफ्ते में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' कुल 21-22 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाएगी।

TBMAUJ ने देश में कमाए 64 करोड़, वर्ल्‍डवाइड 110 करोड़

अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म एक इंसान और एक रोबोट की प्रेम कहानी है। 13 दिनों में इस फिल्‍म ने देश में जहां 64.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं वर्ल्‍डवाइड इसने 110 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

शुक्रवार को 'सिनेमा लवर्स डे', रिलीज हो रही हैं तीन नई फिल्‍में

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बजट 75 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसके पास बजट से आगे निकलकर हिट होने का अच्‍छा मौका है। शुक्रवार को 'पीवीआर-आईनॉक्‍स' मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन में 'सिनेमा लवर्स डे' सेलिब्रेट किया जाना है। ऐसे में 99 रुपये में टिकट के ऑफर के कारण कमाई में बढ़ोतरी की संभावना जरूर है। लेकिन शुक्रवार को विद्युत जामवाल-अर्जुन रामपाल की 'क्रैक', यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और वरुण ग्रोवर की 'ऑल इंडिया रैंक' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में सिनेमाघरों में वीकेंड और फिर आगे शाहिद-कृति की परेशानी बढ़ भी सकती है।

वर्ल्‍डवाइड 350 करोड़ के करीब पहुंची 'फाइटर'

दूसरी ओर, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' अब बेदम हो चुकी है। रिलीज के 28वें दिन बुधवार को इसने देश में 60 लाख रुपये का बिजनस किया है। वीकेंड को छोड़ दें तो बीते गुरुवार से ही फिल्‍म का कारोबार लाखों में सिमट गया है। ऐसे में अब आगे आने वाले शनिवार-रविवार से भी बहुत उम्‍मीदें करना बेमानी है। देश में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 208 करोड़ रुपये है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 348 करोड़ रुपये के करीब कमाई की है।

200 करोड़ कमाकर भी 'एवरेज' फिल्‍म बनकर रह गई 'फाइटर'

'फाइटर' का बजट 250 करोड़ रुपये है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने पहले हफ्ते में दमदार बिजनस किया था, लेकिन उसके बाद से ही यह ढलान पर है। भारी-भरकम बजट के कारण देश में 200 करोड़ कमाने के बावजूद इस फिल्‍म को 'एवरेज' का टैग लेकर ही संतोष करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.