रवि किशन की फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का धांसू ट्रेलर रिलीज, साउथ की फिल्मों जैसी दिख रही दो युगों की ये कहानी
Updated on
21-03-2024 06:03 PM
भोजपुरी सुपर स्टार और सांसद रवि किशन की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में रवि किशन काफी दमदार अंदाज में दिख रहे हैं। 3 मिनट और 9 सेकंड के इस ट्रेलर में रवि किशन की अलग अंदाज में दिख रहे हैं।
ट्रेलर से साफ है कि ये फिल्म दो युगों की कहानी है, जो साउथ फिल्मों की तर्ज पर बनी नजर आ रही है। रवि किशन इस फिल्म में वर्दी के साथ-साथ गेरुआ लिबास में दिख रहे हैं। फिल्म में उनका रोल और इसकी कहानी बेजोड़ मालूम पड़ रही है।
फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी
बता दें कि इस फिल्म को लेकर रवि किशन पहले ही दावा कर चुके हैं कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है और यह दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करने वाली है। आपको बता दें कि यह भोजपुरी की पहली ऐसा फिल्म होगी जो पैन इंडिया के तहत बन रही और लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म इसी महीने 29 मार्च को रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी।
29 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म
फिल्म यूपी, बिहार, असम और बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल व असम में 23 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रवि किशन ने कहा कि फिल्म 'महादेव का गोरखपुर अमेरिका के 12 सिनेमा हॉल में भी रिलीज हो रही है। भोजपुरी समाज के खातिर और फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है।' उन्होंने कहा कि भोजपुरी माटी के बोली अब विश्व देखी, गोरखपुर के विश्व देखी, महादेव के आशीर्वाद से 29 मार्च के हर हर महादेव। इस फिल्म के निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं। सह-निर्माता अरविंद सिंह और अमरजीत दहिया हैं और कार्यकारी निर्माता शंकर नारायणन हैं और राजेश मोहन ने फिल्म का निर्देशन किया है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…