नई दिल्ली : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन त्योहारी सीजन में बंपर नौकरियां निकालने जा रहा है। फेस्टिव सीजन में अमेजन इंडिया अपने परिचालन नेटवर्क में 1 लाख से अधिक नौकरियों के मौके पैदा करने जा रहा है। अमेजन इंडिया जिन शहरों में ये नौकरियां क्रिएट करने जा रहा है, उनमें मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं। यहां अमेजन बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां देगा।