चट ऑर्डर पट डिलीवरी, हवाई जहाज से पहुंचेगा सामान, ऐमजॉन ने शुरू की एयर कार्गो सर्विस
Updated on
24-01-2023 05:26 PM
नई दिल्ली: अगर आप भी ई कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन (Amazon) से सामान आर्डर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐमजॉन ने अपने डिलीवरी को और फास्ट करने का तरीका बना लिया है। अब ऐमजॉन हवाई जहाज से आपके सामान की डिलीवरी करेगा। इसके लिए कंपनी ने एयर कार्गो सर्विस की शुरूआत कर दी है। फ्लिटकार्ट (Flipkart) जैसी कंपनियों से रेस में आगे निकलने के लिए ऐमजॉन ने सोमवार को एयर कार्गो सर्विस ऐमजॉन एयर (Amazon Air) की शुरूआत कर दी है। इस सर्विस के शुरू होने के बाद से डिलीवरी सर्विस और तेज और बेहतर हो जाएगी।
ईकॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon.com) ने एयर कार्गों सर्विस ऐमजॉन एयर की शुरूआत कर दी है। इसके जरिए डिलीवरी को बेहतर और तेज बनाने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं कंपनी इस एयर कार्गों सर्विस की मदद से डिलीवरी का विस्तार कर सकेगी। दूर दराज के इलाकों में डिलीवरी में मदद मिलेगी। वहीं डिलीवरी का प्रोसेस और तेज हो जाएगा। ऐमजॉन की ग्लोबल एयर वाइस प्रेसीडेंट सारा रोहड्स ने बताया कि फिलहाल इस एयर कार्गों सर्विस की शुरूआत भारत के चार महानगरों में किया गया है। अभी ये सर्विस दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू में शुरू की गई है। इन चार महानगरों में खास सामानों और पैकेजों के लिए कार्गों सर्विस का इस्तेमाल होगा।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…