Select Date:

अमेरिका ने फिर यमन पर हमला किया टॉमहॉक मिसाइल से हूतियों की रडार साइट को निशाना बनाया

Updated on 13-01-2024 01:20 PM

अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी यमन में हूतियों पर हमला किया है। इस दौरान उनकी रडार फैसेलिटी को निशाना बनाया गया। अमेरिकी वॉरशिप USS कार्नी ने यमन के समय के मुताबिक, सुबह करीब 3:45 बजे टॉमहॉक मिसाइल से अटैक किया। हूतियों के मीडिया हाउस अल-मसीराह ने कहा है कि अमेरिका ने यमन की राजधानी सना में कई एयरस्ट्राइक्स की हैं।

BBC के मुताबिक, अमेरिका ने कहा है कि यह रडार साइट लाल सागर में जहाजों के लिए खतरा थी। यह हमला 12 जनवरी के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का फॉलो-अप था। इसका मकसद समुद्र में हूतियों के हमला करने की क्षमता को कम करना है।

इससे पहले शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था- हम जो भी कर रहे हैं, उसका मकसद तनाव बढ़ाना नहीं, बल्कि इसे कम करना है। दूसरी तरफ, अमेरिका के हमले का विरोध के लिए सना में लाखों लोगों ने प्रदर्शन किया।

अमेरिका बोला- हूतियों ने 60 दिन में लाल सागर में 28 बार जहाजों पर हमला किया
अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हमले की पुष्टि की। हालांकि, इस दौरान हुए नुकसान को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। सेंट्रल कमांड ने कहा- 19 नवंबर 2023 के बाद से हूती विद्रोहियों ने 28 बार लाल सागर और अदन की खाड़ी में जहाजों पर हमला करने और उन्हें परेशान करने की कोशिश की है। इस दौरान बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया है।

अमेरिका ने कहा कि इस हमले का ऑपरेशन प्रॉस्पेरेटी गार्जियन से कोई लेना देना हीं है। दरअसल, लाल सागर और अदन की खाड़ी में लगातार हो रहे हमलों के बीच अमेरिका समेत 20 देशों ने मिलकर हमलों को रोकने और मर्चेंट वेसेल की रक्षा के लिए यह गठबंधन बनाया था।

हमले के पहले दिन दागी थीं 150 मिसाइलें-बम
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर यमन में हूतियों के कब्जे वाले इलाकों पर हमले किए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस दौरान 30 लोकेशन्स पर 60 टारगेट्स बनाए गए थे। हमले के लिए 150 मिसाइलों और बमों का इस्तेमाल किया गया था।

2016 के बाद यह यमन में हूतियों पर किया गया अमेरिका का पहला हमला था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हमले का आदेश दिया था। बाइडेन ने कहा था- यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ ये एक्शन हाल के दिनों में लाल सागर में जहाजों पर हुए हमलों का बदला है। हूतियों के हमलों के चलते लाल सागर से गुजरने वाले 2 हजार जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा।

बाइडेन बोले- शिपिंग रूट बचाने के लिए कड़े कदम उठाते रहेंगे
उन्होंने कहा था कि अपने लोगों और शिपिंग रूट को बचाने के लिए वो और कड़े आदेश देने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, हूतियों ने अमेरिकी अटैक के बाद कहा था कि वो लाल सागर में अपने हमले जारी रखेंगे।

दरअसल, इस समुद्री रास्ते से दुनिया के शिपिंग यातायात की लगभग 15% आवाजाही होती है। हूतियों के हमलों से यूरोप और एशिया के बीच मुख्य मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को समस्‍याओं का सामना करना पड़ा है।

लंबी दूर पर हमले के लिए बनी है टॉमहॉक मिसाइल
टॉमहॉक्स जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलें हैं, जिन्हें आसानी से उड़ने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। ये लंबी दूरी पर हमला करने में सक्षम हैं। इसका इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना और रॉयल नेवी के जहाज सबमरीन बेस्ड जमीनी हमलों के लिए करती है।

यूएस नेवल एयर सिस्टम्स कमांड के मुताबिक, इन मिसाइलों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये बेहद कम ऊंचाई पर रहते हुए हाई सबसोनिक स्पीड पर उड़ान भर सकती हैं। 1991 में खाड़ी युद्ध के दौरान अमेरिका ने पहली बार इस मिसाइल का इस्तेमाल किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.