अरुणाचल पर फिर भारत के साथ आया अमेरिका, चीन के नाम बदलने का किया विरोध, जिनपिंग को झटका
Updated on
03-04-2024 01:45 PM
वॉशिंगटन: भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन लगातार विवाद करता रहता है। चीन ने हाल में अरुणाचल के 30 स्थानों के नामों को बदला है। चीन अपने दावों को मजबूत करने के लिए इस तरह की हरकतें करता रहा है। भारत कह चुका है कि इस तरह के कदम उठाने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी। अब अमेरिका भी इस मुद्दे पर भारत के साथ आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पार सैन्य या नागरिक घुसपैठ या अतिक्रमण के जरिए क्षेत्रीय दावों को आगे बढ़ाने के किसी भी एकतरफा प्रयास का दृढ़ता से विरोध करता है।'
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश को जंगनान कहता है और इसे तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र होने का दावा करता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे बनावटी नाम करार देते हुए 'मूर्खतापूर्ण' प्रयास बताया और कहा कि इससे वास्तविकता नहीं बदल जाती। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मुद्दे पर कुछ ऐसा कहा जो पूरी दुनिया में वायरल हो गया। सोमवार को उन्होंने कहा, 'अगर में आज आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा? अरुणाचल भारत का राज्य था, है और रहेगा। नाम बदलने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता।'
चीन के साथ सीमा का लंबा विवाद
डॉ. जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत की सेना LAC पर तैनात हैं। भारत और चीन के बीच 2020 में हिंसक झड़प देखने को मिली थी। तब से दोनों के बीच 21 दौर की सैन्य-स्तरीय वार्ता हो चुकी है। फरवरी में सबसे लेटेस्ट बैठक हुई थी, लेकिन इसमें कोई सफलता हासिल नहीं हुई। भारत और चीन के बीच सीमा का लंबे समय से विवाद है। इस कारण 1962 में दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ था। पिछले महीने पीएम मोदी ने अरुणाचल का दौरा किया था। उन्होंने यहां एक नई सुरंग का उद्घाटन किया था, जिससे चीन बौखला गया है।
पहले भी अमेरिका ने किया समर्थन
चीन ने तब अरुणाचल पर अपना दावा किया था। हालांकि उस दौरान भी अमेरिका भारत के साथ आया था। अमेरिका ने माना था कि अरुणाचल भारत का हिस्सा है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रतिनिधि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'संयुक्त राज्य अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है।' अमेरिका के समर्थन के कारण चीन बौखला गया था। चीन ने आरोप लगाया कि अमेरिका दोनों देशों के संघर्षों को भड़काने और फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…