रूसी एयरपोर्ट पर बवाल के पीछे अमेरिका और यूक्रेन... पुतिन के आरोपों पर अब आया व्हाइट हाउस का जवाब
Updated on
31-10-2023 02:17 PM
मॉस्को: रविवार को रूस के दागेस्तान में जो कुछ भी हुआ, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उसके लिए यूक्रेन और पश्चिमी देशों को दोषी ठहरा दिया है। पुतिन का कहना है कि इजरायल विरोधी दंगों का मकसद पूरे रूस में अशांति पैदा करना था। दागेस्तान के मखाचकाला एयरपोर्ट को उस समय बंद करना पड़ गया जब यहां तेल अवीव से एक आई एक फ्लाइट ने लैंडिंग की। इस फ्लाइट के आते ही सैंकड़ों लोगों की भीड़ एयरपोर्ट के रनवे तक पहुंच गई। फ्लाइट में इजरायल का एक नागरिक सवार था। कई लोगों के हाथों में फिलिस्तीन के झंडे थे और ये इस्लामिक नारे लगा रहे थे। पुतिन के दावे को अमेरिका ने मानने से इनकार कर दिया है।
पश्चिमी देश जिम्मेदार दागेस्तान, रूस का वह हिस्सा है जहां पर मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है। इस घटना के पीछे इजरायल-हमास जंग को बड़ी वजह माना जा रहा है। माना जा रहा है कि जो लोग एयरपोर्ट में दाखिल हुए, वो गाजा में इजरायल के हमलों से नाराज थे। सुरक्षा बलों ने हालात को काबू में कर लिया और करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया। पुतिन ने रूस की सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा, माखचकाला में हुई घटनाओं के पीछे पश्चिम के स्पेशल सर्विस एजेंट्स का हाथ है। क्या हुआ था दागेस्तान में पुतिन का कहना था कि यूक्रेन से सोशल नेटवर्किंग के जरिए इन्हें उकसाया गया था। उनके शब्दों में, 'इस तरह की अराजकता को कौन फैला रहा है और इसका फायदा किसे होगा, यह सबको पहले से ही मालूम है।' पुतिन का कहना था कि यह अमेरिका के वर्तमान प्रशासन का एलीट वर्ग और उसके साथी हैं जो इससे फायदा लेना चाहते हैं। पुतिन ने सोमवार को रूस की कानूनी एजेंसियों से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में लोगों की एक बड़ी भीड़ को हवाईअड्डे पर धावा बोलते हुए, जबरन दरवाजे खोलकर रनवे पर निकलते हुए दिखाया गया है। व्हाइट हाउस का बयान व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में रूस के दावों के बारे में जब पूछा गया तो अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने पुतिन के बयान को 'क्लासिक रूसी बयानबाजी' करार दिया। उन्होंने कहा, 'जब आपके देश में कुछ बुरा होता है तो आप किसी और को दोषी ठहराते हैं।पश्चिम का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ नफरत, कट्टरता और धमकी है।' उन्होंने यह भी कहा कि हवाई अड्डे के फुटेज देखने के बाद इसकी तुलना 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में हुए नरसंहार से की जा सकती है और यह पूरी तरह से ठीक है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…