अमेरिका ने 12 से ज्यादा कंपनियों को किया बैन, तीन भारत की, ईरान के साथ व्यापार को लेकर लिया फैसला
Updated on
26-04-2024 02:05 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। गुरुवार को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि अमेरिका ने ईरानी सेना की ओर से अवैध व्यापार और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) ट्रांसफर की सुविधा के लिए भारत की तीन कंपनियों सहित एक दर्जन से अधिक कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित की गई कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों की यूक्रेन-रूस युद्ध के दौराम ईरानी मानवरहित यानों की गुप्त बिक्री में भूमिका है।
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार, सहारा थंडर इन प्रयासों के समर्थन में ईरान की वाणिज्यिक गतिविधियों की देखरेख करने वाली प्रमुख कंपनी है। सहारा थंडर का समर्थन करने वाली तीन भारतीय कंपनियां- जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं। विभाग ने कहा कि सहारा थंडर ईरान के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बल लॉजिस्टिक्स (एमओडीएएफएल) की ओर से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी), रूस और कई न्यायक्षेत्रों में ईरानी वस्तुओं की बिक्री और शिपमेंट में शामिल एक विशाल शिपिंग नेटवर्क पर निर्भर करता है।
सहारा थंडर का ईरान में है बड़ा रोल
बयान में कहा गया है कि सहारा थंडर ईरान के हजारों यूएवी के डिजाइन, विकास, निर्माण और बिक्री में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें से कई यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उपयोग के लिए रूस को दिए गए। सहारा थंडर ने 2022 से वस्तुओं के कई शिपमेंट आयोजित करने के लिए सीएचईएम का उपयोग किया है। ईरान स्थित अर्सांग सेफ ट्रेडिंग कंपनी ने सीएचईएम सहित कई सहारा थंडर-संबंधित शिपमेंट के समर्थन में जहाज प्रबंधन सेवाएं प्रदान की हैं।आतंकवाद और वित्तीय खुफिया विभाग के अवर सचिव ब्रायन नेल्सन ने कहा, 'अमेरिका, हमारे ब्रिटिश और कनाडाई भागीदारों के साथ घनिष्ठ समन्वय में उन लोगों से निपटने के लिए उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करना जारी रखेगा जो ईरान की अस्थिर गतिविधियों को वित्तपोषित करेंगे। ईरान का रक्षा मंत्रालय यूक्रेन में रूस के युद्ध, इजरायल पर हमले और आतंकवादियों के लिए यूएवी और सैन्य हार्डवेयर के प्रसार के समर्थन से क्षेत्र और दुनिया को अस्थिर करना चाहता है। ईरान स्थित एशिया मरीन क्राउन एजेंसी ने कई सहारा थंडर शिपमेंट का समर्थन करने वाले ईरान के बंदरगाह एजेंट के रूप में भी काम किया है।'
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…