भारत में चीन की जगह नहीं ले सकता अमेरिका... पीएम मोदी की यात्रा से बौखलाया ग्लोबल टाइम्स, कसा तंज
Updated on
20-06-2023 07:27 PM
बीजिंग: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा और भारत-अमेरिका के बीच बढ़ती दोस्ती से चीन का सरकारी मीडिया बौखला गया है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि भारत का अमेरिका के साथ व्यापार चीन की जगह नहीं ले सकता है। यही नहीं भारत भी वैश्विक सप्लाइ चेन में चीन की जगह नहीं ले सकता है। चीनी अखबार ने कहा कि भारत जितना ज्यादा अमेरिका को निर्यात करेगा, उसे उतना ज्यादा ही चीन से आयात करना होगा। विश्लेषकों का कहना है कि पीएम मोदी की इस यात्रा में सबसे ज्यादा चर्चा चीन पर ही फोकस रहनी है, ऐसे में उसका बौखलाना स्वाभाविक माना जा रहा है।
ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह भारतीय प्रधानमंत्री की साल 2014 में पद संभालने के बाद अमेरिका की छठवीं यात्रा है। चीनी अखबार ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने इस संबंध में अपने प्रयास बढ़ा दिए हैं कि भारत चीन के साथ विवाद करे। उसने माना कि इस समय अमेरिका और भारत के बीच व्यापार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका साल 2022-2023 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार रहा है। उसने कहा कि इसी तरह से अगर अमेरिका से रिश्ते मजबूत होते रहे तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी फायदा पहुंचाएगा।
'चीन के खिलाफ चाल चल रहा अमेरिका, होगा फेल'
चीनी अखबार ने कहा कि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अमेरिका ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने के दौरान कई भूराजनीतिक चाल चली है। उदाहरण के लिए अमेरिका ने IPEF से चीन को बाहर रखा है जिसका निर्माण हिंद प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग बढ़ाना है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि अमेरिका की चाल को भांपना मुश्किल नहीं है। अमेरिका की कोशिश है कि चीन की आर्थिक बढ़त को धीमा करना है। हालांकि अमेरिका की यह चाल सफल नहीं होगी।
ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि चीन की ग्लोबल सप्लाइ चेन में स्थिति को भारत या किसी दूसरी अर्थव्यवस्था से बदला नहीं जा सकता है। भारत का अमेरिका के साथ निर्यात जहां बढ़ रहा है, वहीं चीन से उसका आयात भी बढ़ रहा है। भारत अभी भी चीन से सबसे ज्यादा आयात करता है। कोरोना महामारी के बीच भी साल 2021 में चीन और भारत का व्यापार 100 अरब डॉलर को पार कर गया। साल 2022 में भारत और चीन का व्यापार 135 अरब डॉलर तक पहुंच गया जो रेकॉर्ड है। भारत को अपनी अर्थव्यवस्था के लिए केमिकल से लेकर दवाओं के कच्चे माल तक को चीन से मंगाना पड़ रहा है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…