Select Date:

गाजा पट्टी पर होगी अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के सैनिकों की तैनाती, लेकिन पहले इजरायल को करना होगा एक काम

Updated on 01-11-2023 01:56 PM
तेल अवीव: हमास के इजरायल पर हुए हमले को एक महीने होने को आए हैं और जंग दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है। गाजा पर इजरायल के हमले तेज हो गए हैं और अब तक करीब नौ हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजरायल एक बहुराष्‍ट्रीय सेना की संभावना पर विचार कर रहे हैं। इस सेना में गाजा पट्टी में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के सैनिक शामिल हो सकते है। लेकिन यह तभी होगा जब इजरायल की सेना गाजा पट्टी से हमास को बाहर करने में सफल हो जाती है।

शांति सेना की स्‍थापना
ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिका और इजरायल गाजा के भविष्य के लिए विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में उन्‍होंने एक जिस सबसे अहम विकल्‍प पर चर्चा की है वह है एक पीसक‍ीपिंग फोर्स यानी शांति दल की स्‍थापना करना। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस शांति सेना की स्‍थापना सन् 1979 की मिस्र-इजरायल शांति संधि की देखरेख में होगी। इसमें कहा गया है कि तीसरा विकल्प गाजा को अस्थायी रूप से संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में रखना होगा। सूत्रों ने बताया कि बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और बहुत कुछ बदल सकता है।

हिज्‍बुल्‍ला पर हमला
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को सीनेट पैनल को संबोधित करते हुए गाजा के भविष्य के लिए एक योजना पेश करने की चुनौती का जिक्र किया। ब्लिंकन ने सीनेट कमेटी से कहा, 'गाजा पर हमास के शासन के साथ हम यथास्थिति में बदलाव नहीं कर सकते। हम भी ऐसा नहीं कर सकते और इजरायल अगर खुद इस प्रस्‍ताव पर गौर कर रहा है कि गाजा को वह चला रहा है या उसे नियंत्रित कर रहा है। इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया और उन्हें नष्‍ट कर दिया है। आईडीएफ ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी हथियारों को नष्ट कर दिया है।

जिबिलया में शरणार्थी कैंप तबाह
इजरायली सेना पहले ही कह चुकी है कि अगर उधर से उकसावे की कार्रवाई हुई तो वह हिजबुल्लाह से भी लड़ने को तैयार है। आईडीएफ पहले से ही गाजा में हमास से लड़ने में लगा हुआ है, लेकिन एक पेशेवर बल होने के नाते, अगर इजरायल पर हर तरफ से हमला होता है तो वह बहुआयामी लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहता है। इस बीच इजरायल ने जबिलिया में शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया है। इस हमले में 50 लोगों की मौत की खबरें हैं। लेकिन आईडीएफ के दो सैनिकों की भी मौत हुई है। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने गाजा के जबालिया में सबसे बड़े शरणार्थी शिविर पर हमले की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा कि आईडीएफ ने हमास के उत्तरी कमांडर इब्राहिम बियारी को मार डाला था, जो जबालिया में स्थित था। हगारी ने कहा कि हमले में हमास के कई आतंकवादी भी मारे गए


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.