Select Date:

अमेरिका ने 4 इजराइली नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए : इन पर वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनों पर हमला करने के आरोप

Updated on 02-02-2024 12:36 PM

अमेरिका ने चार इजराइली नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। BBC के मुताबिक इन लोगों पर वेस्ट बैंक में रह रहे फिलिस्तीनियों पर हमला करने के आरोप हैं। ये प्रतिबंध इन लोगों को अमेरिकी संपत्ति और अमेरिकी फाइनैंशियल सिस्टम तक पहुंचने से रोकते हैं। 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई इजराइल-हमास जंग के बीच अब तक वेस्ट बैंक में रह रहे 370 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

इस बीच अमेरिका ने सीरिया और ईराक में बने ईरानी ठिकानों पर हमले का प्लान अप्रूव कर दिया है। इसे इजराइल-हमास जंग के बीच जॉर्डन-सीरिया बॉर्डर पर हुई 3 अमेरिका सैनिकों की मौत के बदले के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के इन सैनिकों की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

इजराइल में वॉर कैबिनेट की मीटिंग आज, सीजफायर-होस्टेज डील पर फैसले की उम्मीद
गुरुवार रात पब्लिश रिपोर्ट में बताया गया है कि इजराइल की वॉर और सिक्योरिटी कैबिनेट की मीटिंग जल्द ही होने वाली है। हालांकि, इसमें वक्त नहीं बताया गया। माना जा रहा है कि ये शुक्रवार सुबह हो सकती है। इसमें हमास के साथ सीजफायर और होस्टेज डील पर फैसला लिया जा सकता है।

दूसरी तरफ, होस्टेज डील को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उलझते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बंधकों के कुछ परिवार चाहते हैं कि किसी भी कीमत उनके परिजन घर लौटें। दूसरी तरफ, कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

वॉर कैबिनेट मीटिंग पर दुनिया की नजर

इजराइल में दो अहम मीटिंग होने जा रही हैं। पहली- वॉर कैबिनेट और सिक्योरिटी कैबिनेट मीटिंग। दूसरी- नेशनल सिक्योरिटी और असेसमेंट कमेटी की मीटिंग। पहली मीटिंग में जो फैसले लिए जाएंगे। उन पर दूसरी मीटिंग में नए सिरे से चर्चा होगी।

7 अक्टूबर को हमास के साथ जंग शुरू होने के बाद इजराइल में सभी दलों को मिलाकर वॉर कैबिनेट और नेशनल सिक्योरिटी कैबिनेट बनाई गई थी। इसका मकसद यह है कि ज्यादातर मामलों में सरकार और विपक्ष मिलकर फैसले लें। इसके अलावा सेना और इंटेलिजेंस एजेंसीज के चीफ्स को भी इसका हिस्सा बनाया गया था।

मीटिंग में कतर, इजिप्ट और अमेरिका से पिछले दिनों पेरिस में हुई बातचीत और सीजफायर डील प्रपोजल पर विचार किया जाएगा। हालांकि, सरकार की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

इस बीच, अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वो इजराइल को हथियारों की सप्लाई में कोई कटौती नहीं करेगा। एक अधिकार ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूयॉर्क टाइम्स को यह जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.