कनाडा ने भी भारत पर लगाए हैं आरोप
अमेरिका से पहले कनाडा ने भारत पर एक खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। हरदीप सिंह निज्जर की सरे काउंटी में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के महीनों बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में भारत पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को खारिज कर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। दोनों देशों ने एक-एक राजनयिकों को भी निष्कासित किया था। बाद में भारत ने कनाडा के लिए वीजा सर्विस भी रोक दी थी और कनाडा के कई राजनयिकों को भारत से खदेड़ दिया था।
