Select Date:

मोदी के बयान पर अमेरिका बोला- बीच में नहीं पड़ेंगे भारत-पाकिस्तान तनाव से बचें

Updated on 17-04-2024 12:38 PM

PM नरेंद्र मोदी ने एक हफ्ते पहले चुनावी सभा के दौरान देश से आतंकवाद खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार के कड़े फैसलों पर बात की थी। PM ने कहा था- आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।

इसको लेकर अमेरिका की तरफ से रिएक्शन आया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए कहा- अमेरिका इसके बीच में नहीं पड़ने वाला है, लेकिन हम भारत और पाकिस्तान दोनों से कहना चाहेंगे कि जितना हो सके टकराव से बचें और बातचीत के जरिए हल निकालें।

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान लगातार भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप लगा रहा है। 14 अप्रैल को खबर आई थी भारतीय नागरिक सरबजीत को मारने के आरोपी लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की हत्या हो गई है। कुछ बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मार दी।

इसके बाद पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर (गृह मंत्री) मोहसिन नकवी ने अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की मौत में भारत का हाथ होने की आशंका जताई थी। नकवी ने कहा था कि पिछले दिनों हुई हत्याओं में भी भारत सीधे तौर पर शामिल था। इस हत्या में भी वैसा ही पैटर्न नजर आ रहा है।

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकी ढेर
पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में कई आतंकियों को अज्ञात हमलावरों द्वारा मारा जा रहा है। ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इन टारगेट किलिंग के लिए भारत को जिम्मेदार बताया गया था। अखबार ने दावा किया था कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या की।

रिपोर्ट में लिखा गया था, "2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने 20 हत्याएं करवाईं। इन सभी को भारत अपना दुश्मन मानता था। भारत पर हाल ही में कनाडा और अमेरिका में सिखों की हत्या के आरोप लगे। इसके बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने पाकिस्तान में चलाए जा रहे भारतीय ऑपरेशन पर बात की।"

भारत का जवाब- टारगेट किलिंग हमारी पॉलिसी नहीं
विदेश मंत्री एस जयशकंर ने कहा, "टारगेट किलिंग करना भारत की विदेश नीति में नहीं है।" वहीं, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आरोप झूठे हैं और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। पाकिस्तान के अलावा कनाडा और अमेरिका ने भी भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप लगाए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल अपनी संसद में कहा था कि भारत ने उनके नागरिक और सिक्ख एक्टिविस्ट हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराई है। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया था।

इसके बाद अमेरिका ने आरोप लगाया था कि भारत ने उनके नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या कराने की साजिश रची। दरअसल, हरपदीप सिंह निज्जर और गुरपतवंत सिंह पन्नू दोनों को भारत आतंकी मानता है। अलग-अलग मामलों में दोनों पर भारत में केस दर्ज हैं।

पाकिस्तान का आरोप- भारतीय स्लीपर सेल ने हत्याएं की
गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया कि, "पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने बताया कि हत्याएं UAE में रहने वाले भारतीय खुफिया विभाग के स्लीपर सेल ने की। 2023 में हत्याओं के मामले बढ़े क्योंकि ये स्लीपर सेल लोकल क्रिमिनल या गरीब पाकिस्तानियों को हत्या करने के लिए लाखों रुपए देते हैं। 2023 में 15 लोगों की हत्या की गई। इन सभी को अज्ञात हमलावरों ने करीब से गोली मारी।"

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि भारतीय एजेंट्स ने हत्याएं करने के लिए कथित तौर पर जिहादियों को भी भर्ती किया, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि वे "काफिरों" को मार रहे हैं।

दावा- भारत मोसाद और KGB से प्रेरणा ले रहा'
द गार्जियन' ने लिखा था, "एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने हमें बताया कि इस तरह के ऑपरेशन को करने में सरकार के अप्रूवल की जरूरत होती है। भारत को ऐसा करने के लिए इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और रूसी खुफिया एजेंसी KGB से प्रेरणा मिली। दोनों एजेंसियों को विदेशी धरती पर हत्याओं से जोड़ा जाता है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.