पाकिस्तान में भारतीय एजेंट्स के 'ऑपरेशन' पर बोला अमेरिका, दिया ये रिएक्शन
Updated on
09-04-2024 02:24 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय एजेंट्स ने उसके देश में दो नागरिकों की हत्या की है। इसे लेकर अब अमेरिका ने रिएक्शन दिया है। अमेरिका ने कहा है कि वह इस स्थिति के बीच में नहीं आएगा। इसके अलावा अमेरिका ने कहा कि दोनों पक्षों को तनाव बढ़ाने से बचना चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर की प्रतिक्रिया तब आई है, जब उनसे द गार्जियन की रिपोर्ट पर अमेरिका के रुख के बारे में पूछा गया। गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान की धरती पर आतंकियों को मारा है।
मैथ्यू मिलर ने कहा, 'हम इस मुद्दे से जुड़े मीडिया रिपोर्ट्स को फॉलो कर रहे हैं। इम आरोपों पर हमारी कोइ टिप्पणी नहीं है। लेकिन निश्चित तौर से हम इस स्थिति के बीच में नहीं आएंगे।' उन्होंने कहा, 'हम दोनों पक्षों को तनाव से बचने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।' मिलर से राजनाथ सिंह की ओर से घर में घुसकर मारने वाले बयान पर सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने बातचीत के जरिए समाधान निकालने को कहा। भारतीय रक्षामंत्री ने कहा था कि अगर आतंकी भारत से भागकर पाकिस्तान में भी जाता है तो हम घर में घुसकर मारेंगे।
भारत ने रिपोर्ट को नकारा
द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के खुफिया कार्यकर्ताओं का हवाला देते हुए दावा किया था कि भारत का कदम विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकियों को खत्म करनेकी एक व्यापक रणनीति का हिस्सा था। रिपोर्ट में कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया गया था। भारत ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया और इसे झूठा और दुर्भावनापूर्ण प्रचार बताया।
भारत ने 20 आतंकी मारे?
रिपोर्ट में कहा गया कि 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत का रुख सख्त हो गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि भारत उन लोगों को निशाना बना रहा है, जिन्हें वह दुश्मन मानता है। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक 2020 के बाद से भारत ने लगभग 20 हत्याओं को अंजाम दिया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोई आतंकी पाकिस्तान में भागकर जाता है तो उसे घर में घुसकर मारा जाएगा। पाकिस्तान ने इस बयान की निंदा की थी।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…