Select Date:

भारत और रूस के रिश्‍तों को बर्बाद करना चाहता है अमेरिका, हम होने नहीं देंगे पुतिन के दूत ने लिया प्रण

Updated on 31-08-2023 03:30 PM
मास्‍को/नई‍ दिल्‍ली: जी-20 देशों की दिल्‍ली में होने वाली शिखर बैठक से ठीक पहले भारत और रूस के बीच रिश्‍तों में गर्माहट बढ़ती जा रही है। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन करके चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी है। यही नहीं अब रूस भारत के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ाने की मंशा रखता है। इस बीच रूस के भारत में राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए अमेरिका पर बड़ा हमला बोला है। रूसी राजदूत ने कहा कि अमेरिका खुलेआम कहता है कि वह भारत और रूस के बीच रिश्‍तों को बर्बाद करना चाहता है। उन्‍होंने कहा कि यह एक ऐसी चीज है जिसे हम स्‍वीकार नहीं कर सकते हैं।

रूसी राजदूत ने वियॉन टीवी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि अमेरिका की इस कोशिश को हम आगे नहीं बढ़ने देंगे। मैं फिर से कहना चाहूंगा कि हमारा भारत के साथ रिश्‍ता अच्‍छाई और सकारात्‍मकता के लिए है। रूसी राजदूत ने भारत को खुलकर मदद देने का ऐलान किया और जी-20 की अध्‍यक्षता की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि रूस जी20 में भारत के प्राथमिकताओं को अपना पूरा समर्थन देता है। उन्‍होंने कहा कि जी-20 एक अफ्रीकी देश को शामिल करने की पहल को रूस अपना पूरा साथ देगा।

यूक्रेन पर भारत के रुख की जमकर तारीफ

जी-20 में यूक्रेन के मुद्दे को शामिल करने विवाद की वजह से संयुक्‍त बयान जारी करने में बाधाएं आ रही हैं। इसमें एक तरफ जी7 देश हैं और दूसरी तरफ रूस तथा चीन एक साथ खड़े हैं। इस गतिरोध पर रूसी राजदूत ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसा लगता है कि बातचीत ठहर सी गई है। भारत और अमेरिका के रिश्‍ते पर रूसी राजदूत ने अमेरिका के रुख पर आपत्ति जताई। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ रिश्‍तों को बर्बाद करना चाहता है जिसे हम स्‍वीकार नहीं कर सकते हैं।

राजदूत अलीपोव ने कहा कि यूक्रेन विवाद में भारत के शांति प्रयासों की रूस सराहना करता है। उन्‍होंने कहा कि रूस और भारत दोनों मिलकर भारत के यूपीआई सिस्‍टम को रूस में भी शुरू करने की संभावनाओं पर बात कर रहे हैं। यह ठीक उसी तरह से होगा जिस तरह से भारत और यूएई के बीच हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर हमारे सिस्‍टम में रुपे का इस्‍तेमाल शुरू होता है तो यह स्‍वागतयोग्‍य कदम होगा। रूसी राजदूत ने कहा कि जी-20 को आर्थिक और वित्‍तीय मामलों पर फोकस करना चाहिए, उसे भूराजनीतिक मामलों को नहीं उठाना चाहिए। भूराजनीतिक मुद्दों के लिए हमारे पास पहले से ही संयुक्‍त राष्‍ट्र मौजूद है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में यूक्रेन युद्ध का मुद्दा पहले ही चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.