Select Date:

दक्षिण कोरिया में परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बियां तैनात करेगा अमेरिका, अब नहीं टलेगी किम जोंग उन से जंग?

Updated on 27-04-2023 07:17 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक-योल ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिरोध को और अधिक मजबूत करने का वादा किया है। इसके लिए अमेरिका परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बियां और अन्य सैन्य संपत्ति दक्षिण कोरिया भेजेगा। वॉशिंगटन में अपनी बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में बाइडन और यून ने दोनों देशों के बीच नए समझौते के बारे में बताया जिसे 'Washington Declaration' कहा जा रहा है।

2021 में बाइडन के शपथ ग्रहण के बाद से फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बाद यून दूसरे नेता हैं जिनकी आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेजबानी वाइट हाउस कर रहा है। बाइडन प्रशासन ने कहा कि वॉशिंगटन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने प्रमुख सहयोगी को प्रथामिकता दे रहा है। यून ने कहा कि नया प्रतिरोध समझौता द्विपक्षीय रणनीति के 'विस्तार और मजबूती' को दिखाता है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच यह समझौता ऐसे समय पर हुआ है जब उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों के परीक्षण की रफ्तार बढ़ा दी है।

उत्तर कोरिया को जवाब देने की तैयारी

यून ने कहा, 'राष्ट्रपति बाइडन ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया के लिए विस्तारित प्रतिरोध की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को फिर से दिखाया है।' उन्होंने कहा कि दोनों देश 'उत्तर कोरिया के परमाणु हमले की स्थिति में अमेरिका के परमाणु हथियारों सहित गठबंधन की पूरी ताकत का इस्तेमाल करते हुए निर्णायक रूप से जवाब देने पर सहमत हुए हैं'। यून ने कहा कि उत्तर कोरियाई खतरों से संबंधित रणनीति और जानकारी साझा करने के लिए देश एक 'परमाणु परामर्श समूह' भी स्थापित करेंगे।

1980 के दशक के बाद से पहली बार

यह समूह संयुक्त अभियानों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के तरीकों पर चर्चा करेगा। बाइडन ने कहा कि यह समझौता उत्तर कोरिया की ओर से हमले की स्थिति में सहयोग को बढ़ाएगा। कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बियों की तैनाती 1980 के दशक की शुरुआत से नहीं हुई है। इससे आने वाले दिनों में तनाव और अधिक बढ़ सकता है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के छह दिवसीय राजकीय दौरे पर सोमवार को वॉशिंगटन पहुंचने के बाद यह पहली बार है जब यून और बाइडेन की मुलाकात हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.