जापान के साथ हाइपरसोनिक मिसाइल इंटरसेप्टर बनाएगा अमेरिका, निशाने पर कौन- चीन या उत्तर कोरिया?
Updated on
18-08-2023 02:10 PM
टोक्यो: जापान और अमेरिका हाइपरसोनिक मिसाइल इंटरसेप्टर विकसित करने की योजना बना रहे हैं। यह दोनों देशों का एक संयुक्त प्रोजेक्ट होगा जो उत्तर कोरिया की हाइपरसोनिक मिसाइल से पैदा हो रहे खतरे से निपटने में सहायता प्रदान करेगा। जापान के योमीउरी अखबार ने कहा कि इस समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार को अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात के दौरान हो सकती है। जापान के पास वर्तमान में बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम मौजूद है, लेकिन यह हाइपरसोनिक हथियारों के हमले को रोकने मे सक्षम नहीं है।
हाइपरसोनिक मिसाइलों को डिटेक्ट करना मुश्किल
हाइपरसोनिक मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में अपने रास्ते को कभी भी बदल सकते हैं। इससे हाइपरसोनिक मिसाइलों को निशाना बनाना काफी मुश्किल हो सकता है। वहीं, बैलिस्टिक मिसाइलें अपने लक्ष्य पर गिरते समय एक पूर्वानुमानित प्रक्षेप पथ पर उड़ती हैं। वर्तमान में अमेरिका और जापान के तीन दुश्मन देशों के पास हाइपरसोनिक मिसाइलें मौजूद हैं। इनमें रूस, चीन और उत्तर कोरिया शामिल हैं। इन तीनों देशों से जापान और अमेरिका के अलग-अलग मुद्दों पर विवाद हैं।
कैंप डेविड में मिलेंगे बाइडन और किशिदा
योमीउरी ने कहा कि बाइडेन और किशिदा की मुलाकात मैरीलैंड के कैंप डेविड में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान होगी। अमेरिका और जापान जनवरी में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके जापानी समकक्षों विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी और रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमादा के बीच एक बैठक में इंटरसेप्टर विकसित करने पर विचार करने पर सहमत हुए थे। यह समझौता मिसाइल रक्षा प्रौद्योगिकी में दूसरा ऐसा सहयोग होगा।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…