Select Date:

अमेरिका ने चार गोल दागकर जीता मैच, कनाडा ने फीफा विश्व कप इतिहास में पहला पॉइंट हासिल किया

Updated on 13-06-2026 12:17 PM
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी। अमेरिका की ओर से फोलारिन बालोगुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। अमेरिका की टीम पूरे मैच में हावी नजर आई और पराग्वे को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। मुकाबले के सातवें मिनट में ही डैमियन बोबाडिला ने ओन-गोल दागकर अमेरिका ने 1-0 को आगे कर दिया।

मैच के 31वें मिनट में फोलारिन बालोगुन ने अमेरिका की बढ़त को दोगुना कर दिया। फोलारिन की शानदार स्किल्स के सामने पराग्वे का डिफेंस पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में फोलारिन का एक बार फिर दमदार खेल देखने को मिला और उन्होंने अमेरिका को मुकाबले में 3-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में पराग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया और वापसी करने का प्रयास किया। टीम को मैच के 73वें मिनट में सफलता हाथ लगी। पराग्वे के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मॉरीसियो ने पराग्वे के लिए मैच में पहला गोल दागा। इसके बाद अमेरिका ने अपने खेल में आक्रामता बढ़ाई और पराग्वे के डिफेंस पर लगातार दबाव डाला।
निर्धारित 90 मिनट के बाद स्टॉपेज टाइम में गियोवानी रेयना ने अमेरिका की बढ़त को 4-1 कर दिया। उन्होंने मैच की आखिरी सीटी बजने से ठीक पहले पराग्वे के डिफेंस को एक बार फिर भेदा और अमेरिका की दमदार जीत पर मुहर लगा दी। फोलारिन बालोगुन 1930 के बाद फीफा वर्ल्ड कप में दो गोल करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने।

कनाडा और बोस्निया और हर्जेगोविना का मैच ड्रॉ रहा

कनाडा ने पहले मैच में शानदार वापसी करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कनाडा को आखिरी समय में सब्स्टीट्यूट स्ट्राइकर साइल लारिन ने गोल कर हार से बचाया। इस नतीजे के साथ कनाडा ने वर्ल्ड कप इतिहास में अपना पहला पॉइंट हासिल किया। यह टीम का तीसरा फीफा विश्व कप है। अभी तक खेले सभी 6 मैचों में उसे हार मिली थी।
मैच की शुरुआत बोस्निया और हर्जेगोविना ने काफी आक्रामक अंदाज में की। 21वें मिनट में कॉर्नर किक पर सीड कोलासिनाक ने गेंद को आगे बढ़ाया, जिस पर जोवो लुकिक ने शानदार हेडर लगाकर बोस्निया टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में कनाडा ने खेल की रफ्तार बढ़ा दी। टीम लगातार बराबरी की तलाश में हमले करती रही। ओलुवासेयी ने हेडर से लगभग बराबरी कर ली थी , लेकिन डिफेंडर निकोला कैटिक ने उसे रोक दिया। वहीं, रिची लारिया के एक संभावित गोल को कोलासिनाक ने गोललाइन से क्लियर करके अपनी टीम को बढ़त बनाए रखने में मदद की।
दूसरी ओर, बोस्निया ने भी लगातार आक्रामक खेल जारी रखा। कनाडा के गोलकीपर मैक्सिम क्रेप्यू ने एर्मेडिन डेमिरोविच के खतरनाक प्रयास को रोककर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।जब ऐसा लग रहा था कि बोस्निया यह मुकाबला जीत जाएगा, तभी कनाडा के कोच जेसी मार्श ने ऐसा दांव खेला, जो एकदम फिट बैठ गया। 76वें मिनट में मैदान पर आए साइल लारिन ने सिर्फ दो मिनट बाद ही गोल दाग दिया। प्रोमिस डेविड के शानदार पास पर लारिन ने बॉक्स के अंदर गेंद को नियंत्रित किया और उसे गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमों ने इसके बाद गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को भी सफलता हाथ नहीं लगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
 16 July 2026
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
 16 July 2026
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
 16 July 2026
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
 16 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
 16 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
 15 July 2026
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
 15 July 2026
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
 15 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
Advt.