चीनी हैकरों का निशाना बने अमेरिकी राजदूत, ईमेल अकाउंट में लगाई सेंध, अमेरिका आगबबूला
Updated on
21-07-2023 03:59 PM
वॉशिंगटन: आज के समय युद्ध हथियारों से नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के जरिए लड़ा जाता है। चीन ने अब अमेरिका पर भी टेक्नोलॉजी के जरिए हमला बोला है। चीनी हैकरों ने चीन में मौजूद अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स के ईमेल में सेंध लगाई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका के हजारों प्रमुख लोगों के ईमेल भी सुरक्षित नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट की ओर से खुलासा किया गया था कि पूर्वी एशिया के सहायक सचिव डैनियल क्रिटेनब्रिंक का अकाउंट भी हैक हुआ था।
कथित तौर पर दो वरिष्ठ राजनयिकों के अकाउंट को हैक किए जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश विभाग ने किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। WSJ की रिपोर्ट से पहले क्रिटेनब्रिंक से अमेरिकी चीन पॉलिसी पर कांग्रेस की सुनवाई में पूछा गया था कि क्या वह इस बात से इनकार कर सकते हैं कि उनके या उनके कर्मचारियों के ईमेल को माइक्रोसॉफ्ट हैट में टार्गेट किया गया था। तब उन्होंने कहा था कि मैं इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता। इस मामले की एफबीआई जांच कर रही है। हालांकि मैं इनकार नहीं कर रहा।
क्या बोला चीन
बर्न्स और क्रिटेनब्रिंक के अलावा अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ जासूसी होने की बात सामने आई है। अमेरिका ने चीन के वरिष्ठ राजनयिकों को इस बारे में चेतावनी दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में चीन के दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने ईमेल के जवाब में कहा, 'चीन हर तरह के साइबर हमलों और चोरी का विरोध करता है और उनका मुकाबला करता है। हमारी इस मामले पर स्थिति साफ है।' उन्होंने आगे कहा, 'साइब हमलों के सोर्स की पहचान करना एक जटिल तकनीकी मुद्दा है। हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष निराधार अटकलें लगाने की जगह प्रोफेशनल तरीका अपनाए।'
हैकरों ने सुरक्षा में लगाई सेंध
इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले सप्ताह कहा था कि चीनी हैकरों ने उसकी एक डिजिटल कुंजी का दुरुपयोग किया और अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और अन्य ग्राहकों के ईमेल में कोड में खामी के जरिए सेंध लगाई। इस घटना ने माइक्रोसॉफ्ट की सिक्योरिटी को सवालों के घेरे में खड़ा दिया। माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार की देर रात एक बयान में कहा कि वह आलोचना को गंभीरता से ले रहा है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…