Select Date:

अमेरिकी पुल हादसा- 5 दिन से जहाज में फंसे भारतीय : मलबे के नीचे दबा है शिप, जांच के बाद ही देश लौटने की उम्मीद

Updated on 01-04-2024 01:16 PM

तारीख- 25 मार्च 2024, दिन- सोमवार। अमेरिकी शहर मैरीलैंड में बाल्टीमोर पोर्ट से रवाना हुआ एक जहाज रात करीब 1:30 बजे 'फ्रांसिस स्कॉट की' ब्रिज से टकरा गया। इस जहाज में 21 भारतीय क्रू सदस्यों समेत 2 पायलट मौजूद थे।

खतरे को देखते हुए क्रू ने पहले ही मैरीलैंड ट्रैफिक अथॉरिटी को अलर्ट भेज दिया था। इसके बाद पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया गया, जिससे कई लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद मैरीलैंड के गवर्नर और यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भी भारतीय क्रू की सराहना की।

हादसे के 5 दिन बाद भी ये 21 क्रू सदस्य दाली जहाज में ही फंसे हुए हैं। जहाज के एक हिस्से पर पुल का मलबा पड़ा है, जिसे हटाने में कितना समय लगेगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस बीच भारतीय क्रू जहाज पर रोजमर्रा की ड्यूटी निभा रहा है। उनका लक्ष्य जहाज को आने वाली यात्रा के लिए सही स्थिति में बनाए रखना है। इसके साथ ही वो जांच अधिकारियों के सवालों के भी जवाब दे रहे हैं।\

जहाज की कंपनी बोली- क्रू को रिप्लेस करने की कोशिश करेंगे
985 फीट लंबे इस जहाज पर 4700 कंटेनर मौजूद हैं। जहाज का कुल वजन 95 हजार टन है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर पर्याप्त मात्रा में खाना, पानी और ऊर्जा मौजूद है। जहाज की कंपनी सिनर्जी मैरीन के सलाहकार क्रिस जेम्स ने कहा, "मामले की जांच पूरी होने के बाद हम भारतीय क्रू को हटाकर उनकी जगह दूसरा क्रू भेजने की कोशिश करेंगे।"

इस दौरान मनोरंजन के लिए जहाज पर एक टीवी, कुछ किताबें और मैगजीन्स मौजूद हैं। भारत के एक दूसरे नाविक क्सिटन जॉय सेकीरा ने बताया कि पुल हादसे के बाद उनको डर है कि कहीं इस हादसे का असर देश के दूसरे नाविकों पर न पड़े। हादसे की वजह से उनकी छवि खराब हो सकती है और फिर कंपनियां भारतीय नाविकों को काम पर रखना कम कर देंगी।

पुल हादसे में 6 की मौत, 2 ही शव बरामद हुए
25 मार्च को जहाज की टक्कर के बाद बाल्टीमोर ब्रिज का एक हिस्सा टूटकर जहाज के ऊपर गिर गया था। इस दौरान पुल पर 8 कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे। ब्रिज के साथ ये सभी लोग पेटाप्सको नदी में गिर गए। इनमें से 2 को मंगलवार को रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि 6 लापता थे।

बुधवार (27 मार्च) को बरामद हुए दोनों शव एक पिकअप ट्रक में मौजूद थे, जो नदी में गिरा था। इसके बाद बाकी 4 लोगों को मृत घोषित कर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।

इंजीनियरों ने 23 साल पहले ही चेतावनी दी थी
फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी पर बनाया गया था। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ब्रिज बनने के 3 साल बाद 1980 में ही इंजीनियरों ने चेतावनी दी थी कि ब्रिज का डिजाइन इस लायक नहीं है कि यह कभी भी कंटेनर शिप से टक्कर को झेल सके।

कंटेनर जहाजों को लंबे समय से बाल्टीमोर ब्रिज के लिए खतरे के तौर पर देखा जा रहा था। ब्रिज के बनने के कुछ ही साल बाद, एक जहाज फ्लोरिडा के टाम्पा खाड़ी में सनशाइन स्काईवे ब्रिज से टकरा गया था। इस दौरान पुल ढहने से 35 लोग मारे गए थे। इसके बाद 1980 में एक जहाज बाल्टीमोर ब्रिज से भी टकराया था। हालांकि ये बहुत छोटा था और इससे ब्रिज को कोई नुकसान नहीं हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.